Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Ramayan Facts: कौन थी विभीषण की बेटी जिससे डरता था रावण

आज हम आपको विभीषण की बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं। रामायण के अनुसार, विभीषण की बेटी बड़ी तेजस्वी थी और उसकी भविष्यवाणी हमेशा सही होती थी लेकिन मानयता है कि रावण विभीषण की बेटी से बहुत डरता था। 
Updated:- 2023-05-08, 15:34 IST
image

Vibhishan Ki Beti Ke Bare Mein: रामायण के कई अलग-अलग भागों में कुछ रहस्यमयी पात्र देखने को मिलते हैं। इन्हीं में एक है विभीषण की बेटी। वाल्मीकि रामायण में इस पात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन दूसरी भाषों में लिखी गई रामायण में विभीषण की बेटी का उल्लेख मिलता है। 

विभीषण की बेटी का वर्णन बहुत सुंदर तरीके से किया गया है। विभीषण की बेटी को तेजस्विनी, तपस्विनी और राक्षस कुल में जन्म लेने के बाद भी सात्विक आचारों-विचारों वाली बताया गया है। साथ ही, इस बात का भी वर्णन है कि रावण जो किसी से नहीं डरता था वह विभीषण की बेटी से खौफ खाता था।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि रामचरितमानस के एक छंद में इस बात का उल्लेख है कि विभीषण की बेटी के पास कई दिव्य आसुरी और दैवीय शक्तियां मौजूद थीं। उसके पास भविष्य बताने की शक्ति भी थी। वह जो बोलती थी वह सत्य होता था। 

यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: एक तोते ने क्यों दिया था माता सीता को भयंकर श्राप

रावण के सर्वनाश और रामायण युद्ध के बारे में भी उसने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। विभीषण की बेटी और कोई नहीं बल्कि त्रिजटा थी। रामचरितमानस (रामचरितमानस का पाठ करने के लाभ) में त्रिजटा नामक राक्षसी को विभीषण की बेटी बताया गया है। यह वही त्रिजटा है जिसने अशोक वाटिका में माता सीता की अन्य राक्षसियों से रक्षा की थी। 

kaun thi vibhishan ki beti

त्रिजटा भले ही अशोक वाटिका में रहती थी लेकिन उसे कई अस्त्र-शास्त्र और दिव्य शक्तियों का ज्ञान था। उन्हीं की सहायता से उसने माता सीता को श्री राम (श्री राम के जीजा जी कौन थे) की लंका चढ़ाई से लेकर रावण की मृत्यु तक का वृत्तांत दिव्य शक्तियों के माध्यम से बताया था। वह माता सीता को पल-पल की सूचना दिया करती थी।

यह भी पढ़ें: River Of Hell: जानें यमलोक की वैतरणी नदी से जुड़ा रहस्य

मान्यता है कि त्रिजटा की शक्तियों के बारे में रावण को पता था और वो ये भी जानता था कि त्रिजटा दिखने में जितनी सामान्य है उतनी ही वह शक्तिशाली है और उसके मुख से निकला हर एक शब्द सही साबित होता है। त्रिजटा विष्णु भक्त थी इस बात का भी रावण को पता था। इसलिए वह उससे डरता था।     

 

तो इसलिए विभीषण की बेटी से डरता था रावण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।