Mon Sep 28, 2026 | Updated 07:57 PM IST

घर से निकलते वक्त ये 7 चीजें भूलना पड़ सकता है भारी, दरवाजे पर लगाएं ये छोटी सी Checklist

ऑफिस जाते समय अगर आप गलती से भी भूल गईं ये चीजें, तो पूरा दिन खराब हो सकता है। इसलिए अपने मेन दरवाजे पर  चेकलिस्ट जरूर लगाएं।
Updated:- 2026-09-28, 17:15 IST
things to carry before leaving home

सुबह-सुबह हर कोई ऑफिस जाने के लिए भागदौड़ में लगा होता है। खासकर हमारे घर की महिलाएं, वो सुबह उठकर बच्चों के लंच से लेकर खुद की तैयारी करती हैं और फिर ऑफिस के लिए निकलती हैं। घर से निकलते समय कभी चाबी ढूंढना तो कभी मोबाइल चेक करना और फिर लास्ट में कुछ भूल जाना. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बहुत बार हमारी कुछ आदतों की वजह से भी हम चीजें भूल जाते हैं और फिर दिमाग उन चीजों को नोटिस नहीं कर पाता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर के दरवाजे पर या कहीं ऐसी जगह जहां पर आपका ध्यान जाए, वहां पर एक चेकलिस्ट लगाएं।

घर से निकलते वक्त न भूलने वाली 7 जरूरी चीजें  

सुबह की जल्दबाजी में अक्सर हम कोई न कोई जरूरी चीज घर पर ही भूल जाते हैं, फिर दिनभर मन परेशान रहता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले इस छोटी सी चेकलिस्ट को जरूर फॉलो करें।

1. घर और वाहन की चाबी  

घर से निकलते समय या ऑफिस जाते वक्त गाड़ी और मेन गेट की चाबी पास रखना जरूरी होता है। दोनों को एक जगह रखने से  भूलने का चांस कम हो जाता है।

house checklist

image credit- gemini

2. मोबाइल फोन 

मोबाइल के बिना तो आजकल कोई काम नहीं होता है। इसलिए फोन को न भूलें और साथ ही चार्जर भी रख लें, ताकि बैटरी खत्म होने पर दिक्कत न हो।

3. वॉलेट, पैसे और कार्ड्स  

ऑफिस या कहीं भी बाहर जाने के लिए पैसे बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए वॉलेट, पैसे और कार्ड्स एक जगह पर रखें, ताकि किसी भी दिक्कत में न फंसे। 

4. पहचान पत्र

एक बहुत जरूरी चीज जो हमेशा आपके पर्स में होनी चाहिए, वो है पहचान पत्र। कहीं भी जाएं, तो अपने पास जरूर रखें। पहचान पत्र में ये सभी चीजें आती हैं जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या ऑफिस आईडी।

5. पीने का पानी 

हर किसी को बाहर का पानी सूट नहीं करता है। इसलिए पानी की बोतल हमेशा साथ लेकर चलें। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- भारत की इस रहस्यमयी जगह पर पानी के कुंड में तैयार होता है लंगर, हजारों लोग रोजाना छकते हैं प्रसाद

6. जरूरी दवाइयां 

अगर आपकी कोई दवा चल रही है या आपको किसी तरह की दिक्कत है , तो अपने बैग में कुछ दवाएं जरूर रखें। यह इमरजेंसी में बहुत काम आती है।

7. लाइट और पंखे बंद करना 

सुबह की भागदौड़ में अक्सर फैन और लाइट बंद करना भूल जाते हैं, तो उसे याद रखें। साथ ही यह भी चेक करें कि गैस बंद हो, वरना आपका दिमाग पूरे दिन परेशान रहेगा और काम में भी मन नहीं लगेगा।

house chec list

image credit-gemini

कुल मिलाकर, घर से निकलते वक्त ये 7 छोटी-छोटी चीजें चेक कर लेना आपके पूरे दिन को आसान और टेंशन-फ्री बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बाथरूम से बाहर फैल जाता है पानी? बस इन 2 ट्रिक्स से मिलेगी राहत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini


FAQ
घर से निकलने से पहले सबसे पहले क्या चेक करना चाहिए?
सबसे पहले बिजली के सभी स्विच, पंखे, एसी और गैस बंद हैं या नहीं, यह चेक करें।
रोज ऑफिस जाने वाले बैग में क्या-क्या होना चाहिए?
ऑफिस बैग में लैपटॉप, चार्जर, पानी की बोतल, आईडी कार्ड, पावर बैंक और छोटी दवाइयों का पाउच हमेशा होना चाहिए।
जरूरी चीजें भूलने की आदत कैसे सुधारें?
रात में ही अगले दिन के लिए बैग पैक कर लें और दरवाजे के पास एक छोटी चेकलिस्ट चिपका दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।