बाथरूम से बाहर फैल जाता है पानी? बस इन 2 ट्रिक्स से मिलेगी राहत

अगर आप भी 1BHK या छोटे फ्लैट में रहती हैं, तो ये दिक्कत आपने जरूर झेली होगी। नहाते ही सारा पानी बाथरूम से बाहर निकलकर पूरे हॉल और किचन तक आ जाता है। त्योहारों पर या मेहमानों के आने पर यह दिक्कत और ज्यादा हो जाती है। कभी-कभी पानी फैलना तो ठीक है, लेकिन अगर रोज-रोज यही हो रहा है तो इससे घर बार-बार गंदा होता है, फर्श पर सीलन आ जाती है और फिसलकर गिरने का डर भी बना रहता है। खासकर उन घरों में जहां छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, वहां यह छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
अक्सर हम सोचते हैं कि इसके लिए प्लंबर को बुलाना पड़ेगा या टाइल तोड़नी पड़ेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की या घर में तोड़-फोड़ करवाने की कोई जरूरत नहीं है। आजकल मार्केट में 2 ऐसी सस्ती और मॉडर्न चीजें आ गई हैं जो बिना किसी झंझट के इस प्रॉब्लम को हमेशा के लिए खत्म कर देंगी और आपका रोज का पोछा लगाने वाला काम भी आधा कर देंगी।
बाथरूम का पानी रोकने के 2 तरीके
बाथरूम से बाहर आते पानी और फिसलन से आप परेशान हो चुकी हैं, तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि हम आपके लिए बाथरूम का पानी बाहर फैलने से रोकने के लिए 2 ऐसे आधुनिक, सस्ते और आसान तरीके लेकर आए हैं।

image credit-gemini
1. वॉटर बैरियर स्ट्रिप (Water Barrier Strip)
ये सिलिकॉन से बनी एक छोटी सी पट्टी होती है जो पानी को बाहर की तरफ आने से रोकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे लगाने के लिए ड्रिल नहीं करनी पड़ती।
क्यों लेनी चाहिए? अगर आपके बाथरूम में शॉवर एरिया अलग नहीं है और पानी सीधा दरवाजे की तरफ आता है, तो ये आपके लिए है। ये आपको बाजार में आसानी से 200-250 रूपये में मिल जाएगी। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
कैसे लगाएं? फर्श को अच्छे से सुखा लें, फिर दरवाजे के अंदर की तरफ इस स्ट्रिप को दबाकर चिपका दें। 24 घंटे तक पानी न लगने दें।

image credit-gemini
2- डोर बॉटम सील स्ट्रिप (Door Bottom Seal Strip)
कई बार पानी इसलिए बाहर आता है क्योंकि दरवाजे और फर्श के बीच काफी बड़ा गैप होता है।
क्यों लेनी चाहिए? अगर नहाते वक्त पानी गैप से बाहर निकल कर आता है, तो ये रबर वाली स्ट्रिप गैप को पूरा बंद कर देगी। इससे कॉकरोच और अन्य कीड़े भी अंदर नहीं आएंगे।
कैसे लगाएं? ये स्ट्रिप दरवाजे के नीचे चिपक जाती है। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि स्ट्रिप, ब्रश वाली नहीं बल्कि सिलिकॉन रबर वाली ही लें, वो ज्यादा पानी रोकती है।
यह भी पढ़ें- महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं, बाथरूम में ही ले सकती हैं 'मिनी स्पा' का मजा
यह भी पढ़ें- ड्रेसिंग टेबल और बाथरूम का धुंधला शीशा चमकेगा नए जैसा, आजमाएं ₹5 की ये चीजें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-gemini
- क्या वॉटर बैरियर स्ट्रिप किराए के घर में लगा सकते हैं?
- हां, ये सेल्फ-एडहेसिव होती है, इसे निकालने पर टाइल खराब नहीं होती, इसलिए ये किराए के घर के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
- इन दोनों स्ट्रिप में से कौन सी ज्यादा अच्छी है?
- अगर पानी फर्श पर बहकर आता है तो Water Barrier लें, और अगर पानी दरवाजे के नीचे के गैप से रिसता है तो Door Bottom Seal ज्यादा असरदार है।
- क्या ये स्ट्रिप बाथरूम के कीड़े-मकोड़ों को भी रोकती है?
- हां, डोर बॉटम सील स्ट्रिप लगाने से गैप बंद हो जाता है, जिससे पानी के साथ-साथ कॉकरोच और छोटे कीड़े भी अंदर नहीं आ पाते।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।