Ekadashi Vrat Tithi 2024 List: साल 2024 में कब-कब है एकादशी, यहां जानें पूरी लिस्ट

Ekadashi Vrat Dates in 2024: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन श्री हरि एवं माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है और भगवान विष्णु की पूजा करता है उसके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। उस घर और परिवार भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं यानी कि हर माह में दो एकादशी। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि साल 2024 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत।
एकादशी तिथि लिस्ट 2024 (Ekadashi Tithi List 2024)
पौष माह
- सफला एकादशी, कृष्ण पक्ष: 7 जनवरी 2024, रविवार
- पौष पुत्रदा एकादशी, शुक्ल पक्ष: 21 जनवरी 2024, रविवार
माघ माह
- षटतिला एकादशी, कृष्ण पक्ष: 6 फरवरी 2024, मंगलवार
- जया एकादशी, शुक्ल पक्ष: 20 फरवरी 2024, मंगलवार (मंगलवार के उपाय)
फाल्गुन माह
- विजया एकादशी, कृष्ण पक्ष: 6 मार्च 2024, बुधवार
- आमलकी एकादशी, शुक्ल पक्ष: 20 मार्च 2024, बुधवार
चैत्र माह
- पापमोचिनी एकादशी, कृष्ण पक्ष: 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार
- कामदा एकादशी, शुक्ल पक्ष: 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार
यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: इस साल किन तिथियों में हो सकती है शादी और कौन से मुहूर्त हैं शुभ? पंडित जी से जानें
वैशाख माह
- बरूथिनी एकादशी, कृष्ण पक्ष: 4 मई 2024, शनिवार
- मोहिनी एकादशी, शुक्ल पक्ष: 19 मई 2024, रविवार
ज्येष्ठ माह
- अपरा एकादशी, कृष्ण पक्ष: 2 जून 2024, रविवार
- निर्जला एकादशी, शुक्ल पक्ष: 18 जून 2024, मंगलवार
आषाढ़ माह
- योगिनी एकादशी, कृष्ण पक्ष: 2 जुलाई 2024, मंगलवार
- देवशयनी एकादशी, शुक्ल पक्ष: 17 जुलाई 2024, बुधवार (बुधवार को ही क्यों होती है गणेश जी की पूजा)
सावन माह
- कामिका एकादशी, कृष्ण पक्ष: 31 जुलाई 2024, बुधवार
- सावन पुत्रदा एकादशी, शुक्ल पक्ष: 16 अगस्त 2024, शुक्रवार
यह भी पढ़ें: Numerology Prediction 2024: जानें क्या है आपके भाग्य में, कैसा रहेगा आपका नया वर्ष?
भाद्रपद माह
- अजा एकादशी, कृष्ण पक्ष: 29 अगस्त 2024, गुरुवार
- परिवर्तिनी एकादशी, शुक्ल पक्ष: 14 सितंबर 2024, शनिवार
अश्विन माह
- इंदिरा एकादशी, कृष्ण पक्ष: 28 सितंबर 2024
- पापांकुशा एकादशी, शुक्ल पक्ष: 13 अक्टूबर 2024
कार्तिक माह
- रमा एकादशी, कृष्ण पक्ष: 28 अक्टूबर 2024, शनिवार
- देवउठनी एकादशी, शुक्ल पक्ष: 12 नवंबर 2024, रविवार
मार्गशीर्ष माह
- उत्पन्ना एकादशी, कृष्ण पक्ष: 26 नवंबर 2024, मंगलवार
- मोक्षदा एकादशी, शुक्ल पक्ष: 11 दिसंबर 2024, बुधवार
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि साल 2024 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।