Planet Remedies: कुंडली में शनि और सूर्य की संयोग से होते हैं ये नुकसान

Surya Aur Shani Ki Yuti Ke Prabhav: ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
वहीं, इनकी दिशा और दशा हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं को निर्धारित करती हैं।
जहां अकेला ग्रह जीवन में कई शुभ-अशुभ परिणाम दिखता है तो वहीं युति भी महत्वपूर्ण है।
दो ग्रहों की युति जीवन में कई बड़े बदलाव लाती है जो अच्छे और बुरे दोनों रूप में होते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं सूर्य और शनि की युति के प्रभाव के बारे में।
पिता-पुत्र के रिश्ते में आती है खटास (Destroy Father And Son Relation)
- जब शनि और सूर्य कुंडली में एक साथ हों तो सबसे पहले असर पिता-पुत्र के रिश्ते पर पड़ता है।
- बाप-बेटे का रिश्ता खराब होता है। साथ ही, एक-दूसरे के प्रति सम्मान खत्म हो जाता है।
- सूर्य-शनि की युति से पिता को स्वास्थ्य हानि होती है और पुत्र को मां हानि झेलनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: इन गलत आदतों से होते हैं ग्रह कमजोर, दिखते हैं ऐसे परिणाम
आयु पर छाने लगता है संकट (Dangerous For Age And Health)
- सूर्य और शनि (शनिदेव की प्रिय राशि) कि युति होने के दुष्प्रभाव आयु पर दिखने लगता है। आयु घटने लगती है।
- ऐसा माना जाता है कि सूर्य और शनि की युति से स्वास्थ्य बिगड़ता है और बीमारी जकड़ लेती है।
- बीमारी लंबी चलती है। अगर युति के बाद ग्रहों की स्थिति नीच हो तो अकाल मृत्यु का योग बनता है।
राहु होने लगता है हावी (Make Bad Rahu Strong)
- ग्रंथों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि सूर्य और शनि के बीच की लड़ाई में राहु हावी हो जाता है।
- ठीक ऐसे ही शनि और सूर्य की युति के समय भी राहु का दुष्प्रभाव सबसे ज्यादा तीव्र दिखाई पड़ता है।
- राहु के बुरे असर से काम में बाधाएं आती हैं और जीवन में अशांति का वास होने लग जाता है।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: आपकी परेशानियों के पीछे शनि और राहु की युति तो नहीं
सूर्य-शनि की युति के दुष्प्रभाव के उपाय (Saturn And Sun Conjunction Remedies)
- सूर्य को रोजाना अर्घ्य दीना उर सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा अवश्य करें।
- शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अगर आपके साथ भी जीवन में ये घटनाएं घट रही हैं तो समझ लीजिए कि यह सूर्य और शनि की युति के दुष्प्रभाव हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।