herzindagi

जानें क्यों इन राशियों को नहीं सताते शनि देव

<strong>Shani Dev Favourite Zodiac Signs:</strong> हिन्दू धर्म में शनिदेव को कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव न्याय करते समय कभी कोई भेदभाव नहीं करते। तभी उनकी दृष्टि का प्रभाव न सिर्फ मनुष्य बल्कि देवताओं और यहां तक कि त्रिदेवों को भी सहना पड़ा।&nbsp; वहीं, राशियों की बात करें तो शनिदेव का शुभ-अशुभ असर भी राशियों पर देखने को मिलता है लेकिन आज हम आपको <strong>ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वस्त</strong> द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शनिदेव की पसंदीदा राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यानी कि वो राशियां जिन्हें शनिदेव कभी भी परेशान नहीं करते और कष्ट में नहीं डालते हैं।&nbsp;

Gaveshna Sharma

Editorial

Updated:- 13 Jan 2023, 11:01 IST

वृषभ राशि

Create Image :

यूं तो वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र (शुक्र ग्रह कौन हैं) हैं लेकिन शनिदेव इस राशि के योग कारक ग्रह माने जाते हैं। योग कारक ग्रह यानी कि शुभ परिणामों को जन्म देने वाले ग्रह। इसी कारण से शनिदेव की कृपा हमेशा इस राशि के लोगों पर बरसती रहती है।

इसे जरूर पढ़ें: जानें शनिदेव के 9 वाहनों का गूढ़ महत्व

कुंभ राशि

Create Image :

कुंभ राशि के स्वामी  भी शनिदेव ही हैं। इसी कारण से शनिदेव की कृपा इस राशि पर बनी रहती है। इस राशि के लोग शनिदेव के शुभ प्रभाव के कारण हमेशा शांत और समझदार होते हैं। 

वृषभ राशि

Create Image :

वृषभ राशि पर शनिदेव की वक्र दृष्टि न होने के कारण इन्हें कभी भी शनि साढ़े साती या ढैय्या जैसी बुरी परिस्थितियां नहीं भुगतनी पड़ती हैं। इस राशि पर शनिदेव की कृपा होने के कारण राशु का भी कम प्रभाव रहता है। 

धनु राशि

Create Image :

धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। बृहस्पति को शनिदेव का मित्र माना गया है। यानी कोई गुरु होने के साथ-साथ वह शनिदेव से मित्रता का भाव भी रखते हैं। ऐसे में शनिदेव धनु राशि के लोगों को परेशान नहीं करते हैं। 

धनु राशि

Create Image :

माना जाता है कि शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को हमेशा जीवन में सफलता मिलती है। हालांकि शनिदेव का शुभ प्रभाव होने के बाद भी बीच-बीच में राहु का दुष्प्रभाव देखने को मिल जाता है। लेकिन शनि कृपा से वह समय भी जल्दी ही निकल जाता है। 

तुला राशि

Create Image :

तुला राशि शनिदेव (क्यों नहीं रखी जाती घर में शनिदेव की मूर्ति) की उच्च राशि है। इसी कारण से शनि की चाल का इस राशि पर हमेशा उत्तम प्रभाव ही बना रहता है। शनि साढ़े साती और ढैय्या से इस राशि के लोग हमेशा सुरक्षित रहते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: शनिदेव ने भगवान शिव पर क्यों डाली थी अपनी वक्र दृष्टि

तुला राशि

Create Image :

शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को हमेशा अनुकूल परिणाम मिलते हैं और धन लाभ भी उच्च स्तर पर जाकर होता है। इस राशि के लोगों को शनिदेव की कृपा से वैभवता से भरा जीवन जीने का अवसर मिलता है। 

मकर राशि

Create Image :

शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं। इसलिए राशि राशि पर भी शनि दिशा या दशा का बुरा असर नहीं पड़ता है। अगर इस राशि पर शनि ढैय्या या साढ़े साती लगी होती है तब भी शनिदेव कम से कम कष्ट इस राशि को पहुंचाते हैं। 

मकर राशि

Create Image :

शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का खूब मौका मिलता है। यहां तक कि इस राशि के लोगों को राहु के प्रकोप से भी बचाते हैं  शनिदेव। 

कुंभ राशि

Create Image :

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इसी कारण से शनिदेव की कृपा इस राशि पर बनी रहती है। इस राशि के लोग शनिदेव के शुभ प्रभाव के कारण हमेशा शांत और समझदार होते हैं।