कपड़े पर लग गए हैं फालसे के जिद्दी दाग, फ्रिज में रखी इस 1 चीज से करें साफ; मिनटों में हो सकता है स्टेन फ्री

Falsa Stain Removing Hacks: गर्मी खट्टे-मीठे फालसे का मौसम होता है। इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि यह हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसके दाग उतने ही जिद्दी होते हैं। अगर खाते समय फालसे का रस कपड़ों पर लग जाए, तो वह गहरा निशान छोड़ देता है। ये स्टेन कई बार साधारण साबुन या डिटर्जेंट से धोने पर भी पूरी तरह नहीं जाते और कपड़ा खराब हो जाता है। अगर आपके पसंदीदा कपड़े पर इसका दाग लग गया है, तो परेशान होने के बजाय नीचे लेख में बताया गया तरीका आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं उस खास ट्रिक के बारे में जो आपके कपड़ों को फिर से नया जैसा चमका देगी।
फ्रिज में रखे ठंडे दूध का करें इस्तेमाल

फालसे के गहरे दागों को हटाने के लिए आप फ्रिज में रखा ठंडा दूध सबसे कारगर माना जाता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और फैट फालसे के नेचुरल रंग को तोड़ने में मदद करते हैं। जैसे ही दाग लगे, उस हिस्से को तुरंत ठंडे दूध में डुबोकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को हल्के हाथों से रगड़ें। आप देखेंगे कि दाग धीरे-धीरे दूध में घुलने लगा है। अंत में इसे ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट से धो लें।
फालसे के दाग हटाने के अन्य तरीका

दाग अगर बहुत गहरा है और दूध से पूरी तरह नहीं जा रहा, तो आप सिरका को ठंडा कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्रिज से ठंडा सिरका निकालें। इसके बाद एक चम्मच सिरके को थोड़े से पानी में मिलाएं और दाग वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सिरके की एसिडिक गुण फालसे के दाग को कमजोर कर देती है। 15 मिनट बाद एक पुराने टूथब्रश से हल्के से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।
नींबू का रस और नमक
-1779352221087.jpg)
अगर आपके फ्रिज में नींबू रखा है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। दाग वाली जगह पर थोड़ा सा नमक छिड़कें और उसके ऊपर नींबू निचोड़ दें। इसे धूप में 10 मिनट के लिए रख दें। नमक दाग को सोख लेगा और नींबू का रस रंग को हल्का कर देगा। यह तरीका सफेद कपड़ों के लिए सबसे बेस्ट है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।