बाथरूम के वॉश बेसिन में रुकता है पानी तो डालें बस एक चीज, परेशानियां हो जाएंगी दूर

बाथरूम के वॉश बेसिन में पानी रुकने के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए सबसे पहले आपको कारण समझना जरूरी होती है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं होगी, तो आप चाहे कितनी भी मेहनत कर लें, इस समस्या को घर बैठे ठीक नहीं कर पाएंगे।
पानी रुकने का एक कारण साबुन का टुकड़ा, बाल, या अन्य वस्तुएं फंसना हो सकता है। इसके अलावा वॉश बेसिन के नीचे स्थित एरेज पाइप (overflow pipe) में भी समस्या हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि पाइप नीचे से मुड़ गई हो, जिसकी वजह से पानी रुक रहा है और जाने में देरी कर रहा है। पानी रूकने का कारण जानने के बाद आप कुछ टिप्स की मदद से बाथरूम के वॉश बेसिन की समस्या को खत्म कर सकते हैं।
वॉश बेसिन में रुकता है पानी तो क्या करें
- इसके लिए सबसे पहले आपको सिंक की सतह, यानी जहां नीचे की तरफ पाइप टाइल्स में लगी है, वहां से खोलना है।
- अब आप वहां देखें कि क्या वहां कोई कचरा फंसा है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है, तो वहां एक मग पानी डालें।
- अगर पानी आसानी से चला जाता है, तो इसका अर्थ है कि दिक्कत पाइप या बेसिन में है।
- अगर पानी नहीं जा रहा है, तो आपको टाइल्स से जाली हटाकर इसे अच्छे से साफ करना होगा। इससे आपकी पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
- बेसिन साफ करने का यह सबसे आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- इन फलों के छिलकों से 5 मिनट में चमकाएं अपने बाथरूम का बेसिन
वॉश बेसिन में हो रही पानी की समस्या कैसे खत्म करें
- अगर वॉशबेसिन से जुड़ी हुई टाइल्स के पास लगी जाली के पास दिक्कत नहीं है, तो आपको पाइप को अच्छे ले चेक करना होगा। हो सकता है कि पाइप में कुछ फंसा हो।
- इसके बाद आप बेसिन के नीचे की तरफ जाली को भी अच्छे से चेक कर लें। क्योंकि कई बार वहां भी कचरा फंसे होने की वजह से पानी जाता नहीं है।
इसे भी पढ़ें- वॉश बेसिन के पीलेपन को दूर करने में मदद करेंगे ये टिप्स
वॉश बेसिन में डालें बस एक चीज
- अगर ऊपर की तरफ वॉश बेसिन में दिक्कत है, तो पहले नीचे से पाइप हटा लें।
- आप किसी टेबल पर बैठ जाएं और उबलता हुआ पानी, धीरे-धीरे बेसिन में डालें।
- इससे गर्म पानी की छीटें आपके ऊपर नहीं आएगी और जाली में फंसा कचरा आसानी से बाहर आ जाएगा।
- ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया करते समय बच्चों को बाथरूम में आने दें।
- अगर नीचे टाइल्स के पास पानी जाने में दिक्कत हो रही हैं, तो आप वहां भी खौलता हुआ पानी डाल सकते हैं।
- इससे जो भी कचरा फंसा होगा, वह आसानी से पिघल कर निकल जाएगा।
- ध्यान रखें कि पानी धीरे-धीरे डालना है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।