सफेद बेसिन पर लगा होली का रंग नहीं हो रहा है साफ, इन टिप्स की मदद से 5 मिनट में चमकाएं

होली पर आपने भी जमकर मस्ती की होगी। इस त्योहार पर बड़े भी बच्चे बन जाते हैं। हर कोई इस त्योहार में खूब मस्ती करता है। लेकिन जब होली खेलकर घर वापस आते हैं, तो केवल फर्श ही नहीं आपके घर का बेसिन भी रंग-बिरंगा हो जाता है।
गहरा रंग आपके सफेद बेसिन पर लग जाता है, जो काफी खराब लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप मात्र 5 मिनट में बेसिन को एकदम नए जैसा चमका देंगे।
गर्म पानी में मिलाएं बस एक चीज (How to Clean a Bathroom Basin)

अगर आप सफेद बेसिन को बिल्कुल नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो आप बिना किसी खर्चे के इसे चमका सकती हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करना है।
- अब आप इसमें 3 चम्मच नमक मिला लें। (इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं सफेद बनियान )
- पानी को अच्छे से उबलने दें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच का नींबू का रस मिला दें।
- अब आप इसमें बर्तन धोने वाला लिक्विड मिला दें।
- अगर लिक्विड नहीं है, तो आप इसमें एक चम्मच कोई भी डिटर्जंट पाउडर मिला सकते हैं।
- इसके बाद आप इस पानी को सीधा बेसिन पर चारों तरफ डालें।
- 2 से 3 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर इसे ब्रश की मदद से रगड़ें।
- आप देखेंगे कि बेसिन से कलर आसानी से उतर जाएगा।
इसे भी पढ़ें- सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले तो बाल्टी में डालें बस एक चीज, हो जाएंगे बिल्कुल नए जैसा
टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

- अगर आपका बजट कम है, तो आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको एक बर्तन में टूथपेस्ट लेना है। (गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
- इसमें 1 चम्मच नमक मिलाएं और 1 चम्मच नींबू का रस मिला दें।
- इसके बाद आप ब्रश की मदद से बेसिन पर इसे लगाएं।
- बेसिन पर लगाने के बाद इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद आप बेसिन पर गर्म पानी डालें और ब्रश की मदद से रगड़े।
- इस तरह बेसिन पर होली के रंग का दाग आसानी से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
दही की मदद से साफ करें

- बिना खर्चे के दही की मदद से बेसिन साफ करना बेहद आसान है।
- इसके लिए खट्टी दही का होना जरूरी है।
- इसके लिए आप पहले बेसिन पर अच्छे से दही लगा दें।
- 5 मिनट तक दही को बेसिन पर लगे रहने दें।
- इसके बाद ब्रश और नमक की मदद से बेसिन को रगड़ें।
- रगड़ने के बाद आप गर्म पानी से बेसिन को धो लें। ट
- आप देखेंगे की बेसिन पर लगा होली का कलर पूरी तरह से साफ हो गया है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।