Diya Rangoli Designs for Diwali 2025: दिवाली पर 10 मिनट में बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

Rangoli Designs: दिवाली पर हर कोई अपने घर को सजाता है। इस त्योहार पर कुछ चीजों का इस्तेमाल सजावट के लिए जरूर किया जाता है। जैसे लाइट्स, रंगोली और दरवाजों के लिए तोरन। रंगोली बनाने में अक्सर लोगों को परेशानी होती है। इसे देख हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान डिजाइन, जो आपका काम आसान बना देंगे। आइए देखते हैं रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन।
दिवाली रंगोली डिजाइन (Diya Rangoli Designs for Diwali 2025)

- अगर आपको दिये वाली रंगोली पसंद है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई करें। इसमें मोर और दिये दोनों का आकार दिया जाता है।
- आपको बस सर्कल बनाना है और फिर छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर मोर, दिये और पत्तियां बनानी हैं। इसके बाद अलग-अलग रंगों से अपनी रंगोली को फिनिशिंग दें। आपकी रंगोली तैयार है। (दिवाली पर घर कैसे सजाएं)
इसे भी पढ़ेंः Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
दीपक रंगोली डिजाइन (lamp Rangoli Design)
- कुछ लोगों के घर में ज्यादा स्पेस नहीं होता है। ऐसे में वो छोटी रंगोली बनाते हैं। इसमें आपको बस अलग-अलग रंग के 2 सर्क बनाने हैं। एक सर्कल छोटा होगा और एक बड़ा।
- इसके बाद सर्कल के एक हिस्से में पतला रंग डालते हैं दीपक बनाएं। अब दीपक की चारों तरफ फूल और पत्तियां बना दें। यह रंगोली डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है।
दीपक वाली रंगोली डिजाइन (New Diwali Rangoli Designs)

- आप फूल वाली रंगोली के अंदर दीपक भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2-3 रंगों को मिलाकर फर्श पर बिछाना है। इसके बाद आपको साइड में चारों तरफ छोटे-छोटे फूल बनाने हैं और अंदर दीपक बनाना हैं।
- अब दीपक के अंदर भी अलग-अलग रंगों से फूल बना दें। आपकी रंगोली में जितने ज्यादा रंगों का इस्तेमाल होगा रंगोली उतनी अच्छी लगेगी।
गोल रंगोली डिजाइन फोटो (Beautiful Rangoli Designs)

- अगर बड़ी रंगोली बनाने पर बिगड़ जाती है, तो आप आसान ट्रिक को फॉलो करें। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बस बड़े सर्कल के साइड में छोटे-छोटे सर्कल बनाकर दीपक बनाने हैं।
- आप इस रंगोली की साइड में सजाकर सुंदर-सुंदर दीपक लगा दें। आंगन और घर के बीचों-बीच में बनाने के लिए यह रंगोली डिजाइन काफी अच्छा है।
रंगोली के आसान डिजाइन (Traditional Rangoli Designs)

इन सभी डिजाइन के साथ-साथ अगर आप रंगोली बनाने में न्यू हैं, तो इस डिजाइन को बनाएं। रंगोली के इस डिजाइन को आसानी से घर के किसी भी हिस्से में बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।