Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर बनाएं मोर और फूल वाली ये 5 रंगोली, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

Diwali Rangoli Simple Designs: दिवाली का त्योहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग अपने घर को दुल्हन की तरह सजाते हैं। खासतौर पर रंगोली (Rangoli) बनाना दिवाली पर बहुत पसंद किया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए रंगोली के कुछ खूबसूरत और आसान डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आप अपने घर को सजा सकते हैं।
मोर वाली रंगोली फोटो (Peacock Rangoli Design)

- अगर आपको मोर वाली रंगोली मुश्किल लगती है, तो इस डिजाइन को ट्राई करें।
- आपको सबसे पहले एक सर्कल बनाना है और उसकी चारों तरफ पत्तियां बनानी है।
- इसके बाद सर्कल की एक तरफ मोर का मुंह बनाएं और साइज से कुछ और पत्तियां बना दें।
- अब रंगोली की चारों तरफ दीपक रखें और आपकी रंगोली तैयार है। (दिवाली पर घर को कैसे सजाएं)
इसे भी पढ़ेंः Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
ब्यूटीफुल पीकॉक रंगोली (Easy Peacock Rangoli)

- मोर वाली रंगोली का यह डिजाइन भी छोटे और बड़े घरों में बेहद खूबसूरत लगता है।
- इस रंगोली को बनाने के लिए आपको छोटे-छोटे अलग-अलग डिजाइन बनाने हैं, जो मोर की शेप ले लेते हैं।
- कोशिश करें कि आप इस रंगोली में अलग-अलग रंगो का इस्तेमाल करें।
- यह रंगोली आंगन के बीचो-बची बनाकर आप घर को खूबसूरत बना सकते हैं।
रंगोली के आसान डिजाइन (Rangoli Design for Diwali 2023)

- रंगोली का आसान डिजाइन बनाने के लिए आप फूल वाली यह रंगोली बना सकते हैं।
- इस रंगोली में आपको बस छोटे और बड़े सर्कल बनाने होंगे।
- इस रंगोली साइज आप जगह के हिसाब से छोटा और बड़ा कर सकते हैं।
- इस रंगोली को सीढ़ियों और छत पर भी बनाया जा सकता है।
फूलों से बनाएं रंगोली (Flower Rangoli Beautiful Designs)

- बहुत बार लोग रंग वाली रंगोली नहीं बना पाते हैं। ऐसा होने पर आप फूलों से रंगोली बनाएं।
- इसके लिए आपको फूलों की पत्तियां तोड़नी है और उन्हें फूल की शेप देकर सजाना है।
खूबसूरत फूल वाली रंगोली (New Designs of Flower Rangoli)

- अगर आपको यूनिक रंगोली बनानी है, तो यह डिजाइन ट्राई करें।
- रंगोली के ऐसे डिजाइन हर कोई नहीं बनाता, जिससे आपका घर खूबसूरत लगेगा।
इसे भी पढ़ेंः Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik, Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।