बारिश के मौसम में मोगरे पर खिलेंगे ढेर सारे फूल, जड़ में डाल दें यह 1 फ्री की चीज...पड़ोसी भी देखते रह जाएंगे पौधे की ग्रोथ

What is The Best Homemade Fertilizer For Jasmine: मोगरे का पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है। इस पौधे पर सफेद रंग के खुशबूदार फूल खिलते हैं। इसे जास्मिन और मोगरे के नाम से भी जाना जाता है। हर गार्डनर घर में खूबसूरत फूलों के पौधे लगाना पसंद करता है। अगर आप भी एक गार्डनर हैं, तो आपको अपने बगीच में जैस्मिन का पौधा जरूर लगाना चाहिए। अक्सर ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि पौधा लगाने के बाद उसमें फूल और कलियां बिल्कुल नहीं आती। ऐसे में बहुत निराशा होती है।
अगर आपके घर में भी मोगरे का पौधा है और बारिश के मौसम में भी उसमें फूल और कलियां नहीं आ रही हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मोगरे की जड़ में फ्री की एक चीज डालने से आपके पौधे में ढेरों फूल खिलेंगे। आइए जानें, मोगरा के पौधे में फूल ना खिले, तो क्या करें? मोगरा के पौधे में कौन-सी खाद डालनी चाहिए?
यह भी देखें- मोगरे के पेड़ में चाहिए ढेरों फूल तो करें ये काम, खुशबू से महकने लगेगा आपका घर
क्या-क्या चाहिए?
- प्याज के छिलके
- पोटाश
- आयरन डस्ट
मोगरा के पौधे के लिए फ्री की खाद कैसे बनाएं?
अगर आपके मोगरा के पौधे में बारिश के इस मौसम में भी फूल नहीं आ रहे हैं, तो उसमें पोषण की कमी हो सकती है। ऐसे में पौधे को सही पोषण देने के लिए आप घर पर खाद तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक मग में प्यार के छिलके, आधा चम्मच पोटाश और आधा चम्मच आयरन डस्ट डालें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन आपकी खाद पौधे में डालने के लिए तैयार हो जाएगी।
मोगरा के पौधे में फूलों की पैदावार कैसे बढ़ाएं?
बारिश के मौसम में मोगरा के फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए तैयार खाद को पानी में मिलाकर अपने पौधे की जड़ में डाल दें। इसे आप 2 हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका पौधा फूलों से भर जाएगा।
इन बातों का रखें ख्याल
- मोगरा के पौधे में कम देखभाल के कारण भी फूल नहीं खिल पाते। ऐसे में पौधे को फुल सनलाइट में रखें। इसे अच्छी धूप की जरूरत होती है।
- पौधे की मिट्टी जब भी सूख जाए, तब उसमें पानी डालें। इससे आप ओवरवॉटरिंग से बच जाएगा।
- समय-समय पर पौधे के सॉफ्ट प्रूनिंग करते रहें। इससे फूल ज्यादा खिलते हैं।
यह भी देखें- मोगरा के पौधे में नहीं आ रहे हैं फूल? डालें किचन की ये 3 सामग्रियां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।