बारिश के मौसम में नहीं सूख रहे हैं कपड़े? इन 3 जुगाड़ू हैक्स से करें ड्राई...धूप का नहीं करना पड़ेगा इंतजार

How Do People Dry Their Clothes in Rainy Season: बारिश के सीजन में सबसे बड़ी दिक्कत होती है कपड़ों को सुखाने की। कपड़े धोने के बाद कई-कई दिनों तक सूखते ही नहीं हैं। मानसून में लगातार झमाझम बारिश और काले बादलों के कारण कपड़े सूख ही नहीं पाते। गीले कपड़े पड़े-पड़े स्मेल करने लगते हैं। अगर इन्हें वक्त रहते सुखाया ना जाए, तो कपड़ों की गंदी बदबू पूरे घर में फैल जाती है।
धूप की कमी के कारण वातावरण में नमी काफी ज्यादा हो जाती है। नमी के कारण कपड़ों को सूखने में भी ज्यादा वक्त लगता है। अगर बारिश में आपके भी कपड़े सूखने में बहुत टाइम लग रहा है, तो आपको 3 आसान हैक्स ट्राई करने चाहिए। इन हैक्स की मदद से आप कपड़ों को वॉशिंग मशीन और बिना धूप के ही सुखा सकते हैं। आइए जानें, बारिश के मौसम में बिना वॉशिंग मशीन के कपड़ों को कैसे सुखाएं?
यह भी देखें- Clothes Drying Tips: बारिश के मौसम में बिना प्रेस के इस तरह सुखाएं कपड़े, हो जाएंगे पहनने लायक
प्रेस करके सुखाएं कपड़े
अगर हवा में भी आपके कपड़े सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो पहले कपड़ों को धोने के बाद कुछ देर पंखे की हवा में सुखाएं। बाद में सभी कपड़ों को प्रेस कर लें। इससे कपड़ों में मौजूद एक्ट्रा पानी सूख जाएगा और उनसे बदबू भी नहीं आएगी। इसके बाद, इन्हें फिर से कुछ देर पंखे की हवा में फैलाकर सुखा लें। इस तरह से कुछ ही देर में कम मेहनत में आपके कपड़े जल्दी से सूख जाएंगे।
माइक्रोवेव ओवन में सूखेंगे कपड़े

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि माइक्रोवेव ओवन में भी कपड़ों को सुखाया जा सकता है। हालांकि, माइक्रोवेव ओवन में आप केवल छोटे और पतले कपड़ों को ही सुखा सकते हैं। इसके लिए पहले कपड़ों को बहुत अच्छे से निचोड़ लें। इसके बाद, उन्हें बेकिंग शीट पर रखें। सावधानी के साथ ओवन के अंदर रखें। इन्हें थोड़ी देर के लिए ही ओवन में रखें, वरना कपड़े खराब भी हो सकते हैं।
हेयर ड्रायर से सूख सकते हैं कपड़े

बारिश के मौसम में आप कपड़ों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कपड़ों को हवा में पंखे के नीचे सूखने दें। बाद में उन पर हेयर ड्रायर से हवा करें। इसकी गरम हवा से कपड़े जल्दी सूख सकते हैं। इससे कपड़ों में सीलन की बदबू भी नहीं आएगी।
यह भी देखें- बरसात में क्यों ढंग से नहीं सूखते कपड़े? गीले कपड़ों को मिनटों में Dry करेंगी ये ट्रिक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/shutterstock
- बारिश में कपड़े कैसे सुखाएं?
- बारिश के मौसम में आप घर में पंखे के नीचे कपड़े सुखा सकते हैं।
- बरसात में धूप ना निकलने पर कपड़े कैसे सुखाएं?
- बरसात में कपड़े ना सूखने पर आप उन्हें प्रेस करके और हेयर ड्रायर की मदद से सुखा सकते हैं।
- बरसात के मौसम में कपड़ों से दुर्गंध कैसे दूर करें?
- बारिश के दिनों में कपड़ों से सीलन की बदबू आने पर उन पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। इससे महक दूर होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।