मच्छरों ने रातों की नींद कर दी है खराब? फटाफट घर में करें 5 रुपये की इस एक चीज का धुआं...तुरंत मिलेगा छुटकारा

DIY Mosquito Repellent
What Smell Do Mosquitoes Hate: क्या बारिश का मौसम शुरू होते ही आपके घर में भी मच्छरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है? इस मौसम में मोटे-मोटे मच्छर आने लगते हैं। एक बार अगर मच्छर काट ले, तो स्किन तक सूज जाती है। कई बार तो जोरों से खुजली भी होने लगती है। इस मौसम में मच्छरों से बचाव बहुत ही जरूरी है। कई बार मच्छरों से काटने से बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
अक्सर लोग मच्छरों को भगाने के लिए कई तरह के देसी नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन अगर आप सारे उपाय करके थक चुके हैं, तो आपको एक सस्ती-सी ट्रिक जरूर आजमानी चाहिए। 5 रुपये वाली इस ट्रिक की मदद से आप मच्छरों से निजात पा सकते हैं। आइए जानें, मच्छरों को भगाने के लिए किस चीज का धुआं करना चाहिए? घर से मच्छर कैसे भगाएं?
यह भी देखें- मच्छर-मक्खियों ने कर दिया है नाक में दम? प्याज वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता
क्या-क्या चाहिए?
- नीम के सूखे पत्ते
- कपूर
- नारियल का तेल
- गोबर का उपला
मच्छरों को भगाने के लिए किस चीज का धुआं करें?
मच्छरों को भगाने के लिए आपको बाहर से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से ही मच्छर भगा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गोबर के उपले का एक टुकड़ा लेना होगा। उपले पर नारियल का तेल डालें। इसे एक बाउल में रखें। इसके बाद, सूखे हुए नीम के पत्ते इस पर रखें और ऊपर से इस पर कपूर की 2-3 गोलियां भी रखें। इन सभी चीजों के धुएं से आपके घर से मच्छर भागते नजर आएंगे।
घर से मच्छरों को कैसे भगाएं?

मच्छरों को भगाने के लिए इस मिश्रण को कमरे में रखे, जहां भी मच्छर सबसे ज्यादा आते हैं। इसके बाद, इसे माचिस की मदद से जला लें। इससे निकलने वाले धुएं से मच्छरों को नफरत होती है। धुआं कमरे में फैलते ही मच्छर कोसों दूर भागते दिखेंगे। इसका आपको रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सभी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में इससे आपकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
मच्छरों को भगाने के तरीके

- बारिश के दिनों में मच्छरों को भगाने के लिए आप फिनाइल की गोली वाला हैक भी आजमा सकते हैं। फिनाइल की गोली पर नीम का तेल डालें। इस घोल को कमरे के कोनों में छिड़क दें। इससे मच्छरों से राहत मिल सकती है।
- प्याज के रस पानी में मिलाकर कमरे में छिड़कने से भी आपको मच्छरों से भी राहत मिल सकती है।
यह भी देखें- मच्छरों ने कर रखा है परेशान...यह 1 वायरल ट्रिक घर में बैन कर देगी उनकी एंट्री
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: canva
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।