Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

बर्तन स्टैंड को साफ करने के लिए लें इन हैक्स की मदद

Diy Hacks to Clean Utensils Stand: बर्तन स्टैंड एक समय के बाद बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है जिसे साफ करने में बहुत परेशानी होती है। अगर आप बर्तन स्टैंड को बिना किसी खर्च साफ के करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।   
Updated:- 2023-03-27, 16:48 IST
image

बर्तन के स्टैंड पर लगी चिकनाहट को साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार बर्तन भी गंदे होने लग जाते हैं। इसी को देखते हुए हम आज आपको बताएंगे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप बर्तन के स्टैंड को साफ कर सकते हैं। 

दरअसल खाना बनाते वक्त इस्तेमाल होने वाले तेल और घी का धुआं बर्तन स्टैंड पर धीरे-धीरे चिकनाहट के रूप में जम जाता है। इसे साफ करने से लिए सिर्फ पानी का इस्तेमाल काफी नहीं होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप डिआईवाई हैक्स की मदद से कैसे गंदे स्टैंड को साफ कर सकते हैं। 

बर्तन स्टैंड की चिकनाहट को कैसे करें साफ 

clean utensils stand

बर्तन स्टैंड पर लगी चिकनाहट को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सारे बर्तनों को उतार कर स्टैंड के हर एक हिस्से को साफ करें। स्टैंड को साफ करने के लिए आपको चाहिए गर्म पानी और नींबू का रस। आपका स्टैंड जितना बड़ा है आप उसी हिसाब से घोल तैयार कर लें। तैयार घोल से सफाई करने पर चिकनाहट काफी हद तक साफ हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ेंः Utensils Stand Cleaning Tips: बर्तन स्टैंड में लगी जंग को चुटकी में साफ करता है यह 1 घरेलू टिप्स

स्क्रब का करें इस्तेमाल 

बर्तन के स्टैंड पर लगी गंदगी सिर्फ लिक्विड से साफ नहीं हो पाएगी। लिक्विड डालने के साथ-साथ आपको स्क्रब भी यूज करना होगा। स्क्रब से स्टैंड को रब करे और चिकनाहट को हटाने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि आप लोहे के स्क्रब को यूज ना करें। ऐसा करने पर स्टैंड पर निशान लग जाते हैं। 

कास्टिक सोडा और सिरका करें यूज 

how to clean utensild stand in hindi

बर्तन स्टैंड को साफ करने के लिए आप कास्टिक सोडा और सिरका भी यूज कर सकते हैं। कई बार दाग और चिकनाहट डिटर्जेंट के घोल से साफ नहीं हो पाती है, जिन्हे साफ करने के लिए आप कास्टिक सोडा और सिरके को पानी में मिलाकर लिक्विड तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

इसके बाद स्टैंड को साफ पानी से धोएं और सूखने के बाद बर्तन लगाएं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।