Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

कॉफी की कांच वाली बोतलों को फेंकने की बजाय ऐसे बनाएं खूबसूरत टेबल सेंटरपीस, मेहमान भी पूछेंगे कहां से लिया?

Glass Water Se Kya Kya Bana Sakte Hain: बाजार में मिलने वाले पैक कॉफी कांच की बोतल में मिलती है। अब ऐसे में अक्सर लोग इसे खरीदकर पीने के बाद फेंक देते हैं, लेकिन अगर आप इसे घर लेकर आई हैं, तो इनमें सामान रखने के बजाय टेबल सेंटरपीस बनाएं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सेंटरपीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद मेहमान आपसे पूछ लेंगे कि इसे कहां से लिया।
Updated:- 2026-06-05, 13:14 IST
coffee bottle reuse

Coffee Bottle Reuse For Decoration: कमरे में रखें सेंटर टेबल को सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मार्केट जैसे शोपीस और डेकोरेटिव आइटम्स घर पर कम खर्च में बना सकती हैं और वह भी कोल्ड कॉफी की बोतल से। आमतौर जब हम दुकान से पैक कोल्ड कॉफी खरीदते हैं, तो वह कांच की बोतल में आती है। इन्हें पीने के बाद इन बोतल को हम वहीं छोड़ आते हैं। वहीं कुछ लोग इन्हें उठाकर घर ले आते हैं।

अगर आपके घर पर कॉफी वाली कांच वाली बोतल रखी है, तो इसकी मदद से खूबसूरत सेंटरपीस बनाएं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे डेकोरेटिव आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद मेहमान पूछ बैठेंगे कि आपने कहां से लिया?

कांच की बोतल से बनाएं रस्टिक जूट स्टाइल शोपीस

rustice showpiece glass bottle

अगर आप अपने कमरे की सेंटर टेबल को विंटेज या रस्टिक लुक पसंद है, तो जूट स्टाइल शोपीस बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

जरूरी सामान

  • जूट की रस्सी
  • ग्लू
  • सूखे फूल

कैसे बनाएं?

  • कांच की बोतल के निचले हिस्से से शुरुआत करते हुए ग्लू लगाएं।
  • इसके बाद उसके ऊपर जूट की रस्सी लपेटते जाएं।
  • आप चाहें तो पूरी बोतल को कवर कर सकती हैं या फिर आधा कवर करके छोड़ सकती हैं।
  • अब इसके ऊपर एक छोटा सा रिबन या बटन अपने मनपसंद शेप में चिपकाएं।
  • अब इसके ऊपर सूखे हुए फूल पेस्ट करें।

इसे भी पढ़ें- ब्राउन पेपर बैग का लग गया है ढेर, कूड़ा भरने के बजाय इन 5 कामों में करें इस्तेमाल

फेयरी लाइट बोतल बनाएं

how to make fairy light glass bottle

अगर आप चाहती हैं कि रूम की लाइट ऑफ करने के बाद फेयरी लाइट जैसी चमक आए, तो सेंटर टेबल या फिर साइड टेबल के लिए फेयरी लाइट बोतल बना सकती हैं। नीचे जानें तरीका

जरूरी सामग्री

  • कांच की बोतल
  • कॉर्क वाली फेयरी लाइट
  • कलर

कैसे बनाएं?

  • फेयरी लाइट वाली बोतल बनाने के लिए सबसे पहले बोतल का स्टिकर हटाएं।
  • इसके बाद बोतल के अंदर फेयरी लाइट की तार डाल दें।
  • अगर आप इसे और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो इस पर कलर भी कर सकती हैं।
  • अब आप जब लाइट ऑन करेंगी, तो बोतल के अंदर से छनकर रोशनी आएगी।
  • आप इसके लिए अलग-अलग साइज की बोतल इस्तेमाल कर सकती हैं।

कांच की बोतल से बनाएं एलिगेट प्लांटर

how to make planter help of glass bottle

 अगर आप अपनी टेबल के लिए एलिगेंट प्लांटर बाजार से खरीदने वाली हैं, तो अभी रूकिए। आप कॉफी वाली बोतल से इसे तैयार कर सकती हैं। नीचे जानें-

जरूरी चीजें

  • एक्रिलिक पेंट या स्प्रे पेंट
  • पेंट ब्रश

कैसे बनाएं?

  • बोतल के अंदर थोड़ा सा पेंट डालें।
  • एक्स्ट्रा पेंट को बाहर निकाल दें।
  • इससे बाहर का कांच चमकता रहेगा।
  • बोतल के बाहर मैट पेंट की 2 कोट्स लगाएं।
  • सूकने के बाद इस पर बारीक कोई ड्राइंग बनाएं।
  • अब इसमें ताजे गुलाब, मनी प्लांट या फूल रखें।

इसे भी पढ़ें- Leftover Mango Pits Reuse Ideas: अरे रुकिए! क्या आप भी फेंक देती है आम की गुठली? ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।