Leftover Mango Pits Reuse Ideas: अरे रुकिए! क्या आप भी फेंक देती है आम की गुठली? ऐसे करें इस्तेमाल

Aam Ki Gutaliyon Ke Reuse: आम के आम गुठलियों के दाम, हम सब ने यह कहावत कभी न कभी तो जरूर सुना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे? आमतौर पर हम सभी आम खाने के बाद इसकी गुठली को कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन आपसे कहें कि इसका इस्तेमाल आप घर के कई कामों को करने में कर सकती हैं, तो यकीनन आपको भी थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। दरअसल आम की गुठली में तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न केवल घर में बल्कि बगीचे में भी कमाल दिखा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको आम की गुठली के दोबारा से इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिंक और टाइल्स का करें इस्तेमाल

किचन का सिंक और बाथरूम की टाइल्स पर जमा पानी के दाग को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Zero Waste Tip: सब्जियों के छिलकों को कूड़े में फेंकने के बजाय बनाएं नेचुरल क्लीनर, जानें तरीका
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए आम की गुठली को थोड़े से पानी और सिरके में मिलाकर उबाल लें।
- अब इसे उबले हुए पानी को स्प्रे बोतलं में भरकर छिड़कें और ब्रश की मदद से साफ कर लें।
- गुठली में मौजूद नेचुरल एसिड और एंजाइम्स टाइल्स के चिपचिपेपन को साफ करने में मदद करते हैं।
घर के वेंटिलेशन और कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा

अगर घर में मक्खियां, चींटियां और छोटे-मोटे कीड़े आकर परेशान करते हैं, तो आप आम की गुठली वाला जुगाड़ लगा सकती हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
- आम की गुठली के अंदर की गिरी को निकालकर पीस लें।
- अब इस पाउडर में थोड़ा सा कपूर और नीम का तेल मिलाएं।
- इसके बाद इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर सिंक के नीचे, अलमारी के कोनों या डस्टबिन के पास रख दें।
- इसकी तेज गंध से कॉकरोच, चींटियां और कीड़े-मकोड़े घर से दूर रहते हैं।
जिद्दी बर्तनों के लिए नेचुरल स्क्रबर

कड़ाही या पतीले में जब खाना जल जाता है, तो उसे साफ करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। प्लास्टिक के स्क्रबर से बर्तन पर स्क्रैच भी आ जाते हैं। ऐसे में आप आम की गुठली का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
- आम की सूखी और सख्त गुठली को बीच से काट लें। इसके खुरदरे रेशे एक नेचुरल जूने का काम करते हैं।
- डिशवॉश लिक्विड लगाकर इससे जली हुई कड़ाही या तवे को रगड़ें।
- बर्तन बिना किसी स्क्रैच के बिल्कुल साफ हो जाएगा। इसे इस्तेमाल के बाद धोकर दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पौधों के लिए बेहतरीन खाद

आम की गुठलियों को कूड़े में फेंकने के बजाय गमले की मिट्टी में डाल दें। इसकी मदद से आप पौधों के लिए बेहतरीन खाद बना सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- गुठलियों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर अपने कंपोस्ट बिन में डाल दें।
- यह धीरे-धीरे सड़कर पौधों के लिए पोषक तत्व बनेगी।
इसे भी पढ़ें- Plastic Bottle के ढक्कन से बनाएं किचन के लिए कमाल के ऑर्गनाइजर, मार्केट से नहीं पड़ेगा खरीदना
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।