Gifts for Christmas: घर पर बनाएं क्रिसमस के लिए गिफ्ट, बिना खर्च बन जाएगी बात

Gifts for Christmas: आजकल किसी भी त्यौहार के आते ही लोगों को खर्चे की टेंशन होने लग जाती है। जल्द ही क्रिसमस आने वाला है। ऐसे में 25 दिसंबर के दिन भी आप अपने करीबियों के लिए कुछ ना कुछ खरीदेंगे। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि आप क्रिसमस के लिए घर पर ही गिफ्ट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
क्रिसमस पर क्या गिफ्ट दें?
आप जिसे भी गिफ्ट दे रहे हैं, अगर उन्हें मीठा खाना पसंद हैं तो आप कप केक और मफिन बना सकते हैं। क्रिसमस के दिन इस तरह की आइटम्स पसंद भी की जाती हैं। आपको बस इन चीजों को तैयार करके कार्डबोर्ड से एक बॉक्स बनाना है और उसे फूल आदि की मदद से सजाकर पैक करना है। ऐसा करने से आपका काम भी हो जाएगा और मार्केट से गिफ्ट भी नहीं खरीदना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ेंः ऑफिस में सेलिब्रेट करना है क्रिसमस तो कलीग्स को दें ये खास तोहफे
शोपीस बनाकर करें गिफ्ट
अगर आपके घर में खाली बॉक्स और जार हैं तो आप उसको शोपीस और पिगी बैंक भी बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के गिफ्ट्स आजकल लोग बहुत पसंद भी करते हैं और देखने में भी अच्छे लगते हैं। इन शोपीस को बनाने के लिए आपको चाहिए सिर्फ रेड पेपर, कुछ बटन, सीजर, फेविकोल और सेंटा कैप।
बच्चों को क्रिसमस पर क्या दें
अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो आप क्रिसमस पर उनके लिए पेपर, कार्डबोर्ड और कपड़े को इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग तरीके की कई चीजें बना सकते हैं। इस तरह को खिलौनों को बनाने के लिए आपके पास 1-2 दिन का समय जरूर होना चाहिए। खिलौनों को मजबूती से जोड़ दें, ताकी खेते वक्त वो टूटे ना।
पौधे करें गिफ्ट
इन सभी चीजों के साथ-साथ आप क्रिसमस से पहले ही किसी पौधे को ग्रो करके गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे गिफ्ट्स इको फ्रेंडली होते हैं। वहीं, आप चाहें तो पुराना बॉक्स और पानी की बोतल को सजाकर आप गमले के खर्च को भी कम कर सकते हैं।
इशे भी पढ़ेंः क्रिसमस पर करने वाली हैं हाउस पार्टी तो ऐसे करें घर को डेकोरेट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।