क्लीनिंग के लिए इन दो चीजों से बनाएं डस्ट क्लीनर, दिवाली सफाई में मिलेगी मदद

दीपावली की सफाई लगभग सभी घरों में शुरू हो गई है। बहुत से लोग घर को रेनोवेट करके चमकाते हैं, तो कुछ लोग पेंट करवाते हैं। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो घरों की साफ सफाई कर घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। घर में कुछ हो न हो धूल मिट्टी तो लगभग सभी घरों में जम ही जाती है। ऐसे में घर और फर्नीचर में जमे धूल मिट्टी की सफाई के लिए आज हम आपको एक जबरदस्त क्लीनर बनाने की विधि बताएंगे। इस क्लीनर की मदद से धूल मिट्टी तो साफ होगी ही साथ ही, सफाई के बाद घर में खुशबू भी आएगी।
बहुत से लोग बाजार से महंगे क्लीनर खरीदकर लाते हैं, तो बहुत से लोग फ्रेशनर ऐसे में आप इन चीजों में पैसा बर्बाद करने के बजाए घर पर ही इस बढ़िया ट्रिक की मदद से क्लीनर बनाएं और झटपट से घर की क्लीनींग करें।
होममेड DIY क्लीनर बनाने के लिए सामग्री
- दो कप पानी
- एक कप विनेगर
- तीन चम्मच डिश वाश जेल या डिटर्जेंट
- 4-5 बूंद लेमन ग्रास ऑयल
- एक चम्मच ऑलिव ऑयल
DIY होमक्लीनर कैसे बनाएँ
- एक बाउल में दो कप पानी लें।
- अब पानी में एक कप वीनेगर, तीन चम्मच डिश वाश जेल या डिटर्जेंट, 3-4 बूंद लेमन ग्रास एसेंशियल ऑयलऔर एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
- बाउल में डाले सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
- पानी और सभी सामग्री को मिलाने के बाद इसे एक स्प्रे बॉटल में भरें।
- जब भी घर की साफ सफाई या डस्टिंग करनी हो आप इस स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं।
- इसमें मौजूद विनेगर घर और फर्नीचर के चिपचिपापनको हटाती है।
- डिशवॉश जेल या डिटर्जेंट गंदगी की सफाई करेगी और एसेंशियल ऑयल सफाई के बाद खुशबू बिखेरेगी।
इसे भी पढ़ें : घर पर आसानी से बनाएं दीपावली के लिए घी के दीए, जानें कैसे
कैसे करें क्लीनर का इस्तेमाल
- क्लीनर का उपयोग करने से पहले सफाई करने वाले जगह कपड़े से झाड़ लें।
- अब साफ करने वाले कपड़े में और गंदगी वाले जगह में क्लीनर स्प्रे करें।
- स्प्रे करने के बाद कपड़े से रगड़कर धूल मिट्टी को पोंछकर साफ कर लें।
- साफ करने के बाद साफ और गीले कपड़े से क्लीनर को साफ कर लें नहीं तो क्लीनर के दाग रह जाएंगे।
- यदि आपने भी दिवाली की सफाई शुरू कर दी है, तो आप भी इस क्लीनर को सफाई के लिए यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Cleaning Tips: दिवाली के पुराने दीये को साफ करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।