लखनऊ के इन 3 बाजारों में मिलेगी हर चीज की बेस्ट वैरायटी, द‍िवाली के ल‍िए कर लें शॉप‍िंग

दिवाली पर बजट-फ्रेंडली शॉपिंग के लिए लखनऊ के पत्रकारपुरम, भूतनाथ और अमीनाबाद मार्केट बेस्ट हैं। यहां एक ही जगह पर सब कुछ आपको म‍िल जाएगा।
Updated:- 2026-11-01, 12:43 IST
lucknow famous market for diwali shopping

दिवाली का त्योहार आते ही घर की डेकोरेशन से लेकर कपड़ों और गिफ्ट्स तक, हर चीज की खरीदारी शुरू हो जाती है। कोई घर के लिए सुंदर डेकोरेटिव आइटम ढूंढता है, तो किसी को फैम‍िली और फ्रेंड्स के लिए गिफ्ट खरीदने होते हैं। वहीं, त्योहार पर खुद भी अच्छे से तैयार होने का मन करता है। ऐसे में कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप की शॉपिंग भी जरूर करनी होती है, लेकिन अगर हर चीज के लिए अलग-अलग जगह जाना पड़े, तो समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।

अगर आप लखनऊ में रहती हैं और दिवाली की शॉपिंग बजट में करना चाहती हैं, तो शहर के कुछ फेमस बाजारों का रुख कर सकती हैं। यहां आपको डेकोरेट‍िव आइटम से लेकर कपड़े, गिफ्ट्स और मेकअप तक कई तरह का सामान मिल जाएगा।

द‍िवाली की शॉप‍िंग के ल‍िए बेस्‍ट हैं लखनऊ के ये 3 बाजार

हम आपको लखनऊ के उन 3 बाजारों के बारे में बता रहे ह‍ैं, जहां से आप दिवाली की खरीदारी कर सकती हैं।

lucknow famous market for diwali shopping (1)

image credit- magnific

1. पत्रकारपुरम मार्केट

लखनऊ के गोमती नगर का पत्रकारपुरम मार्केट दिवाली की खरीदारी के लिए बेस्‍ट रहेगा। अगर आपको एक ही जगह पर कई तरह की चीजें खरीदनी है तो यहां जरूर जाएं। यहां दिवाली के लिए घर सजाने वाले डेकोरेटिव आइटम से लेकर गिफ्ट्स तक की खरीदारी आप आसानी से कर पाएंगी। इसके अलावा अगर आप त्योहार पर अपने लिए कपड़े या ज्वेलरी लेना चाहती हैं, तो भी यहां आपको सब कुछ म‍िल जाएगी। गोल्‍ड और स‍िल्‍वर की ज्‍वेलरी खरीदने के ल‍िए भी यह बाजार परफेक्‍ट है।

यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में कर रहीं हैं ऑनलाइन शॉपिंग, इस एक गलती से बचें

2. भूतनाथ मार्केट

दिवाली की शॉपिंग के लिए लखनऊ का भूतनाथ मार्केट भी आपकी लिस्ट में हो सकता है। यहां आप द‍िवाली के ल‍िए सब कुछ खरीद सकती हैं। डेकोरेट‍िव आइटम, गिफ्ट्स, पूजा के सामान, कपड़े, ज्‍वेलरी, मेकअप, फुटव‍ियर, सब कुछ आपको एक ही जगह पर म‍िल जाएगा।

3. अमीनाबाद मार्केट

लखनऊ के मशहूर बाजारों की बात हो और अमीनाबाद का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। दिवाली की खरीदारी के लिए अमीनाबाद से बेहतरीन मार्केट कोई है ही नहीं। यहां आपको घर के लिए डेकोरेटिव आइटम, गिफ्ट्स, कपड़े और ज्वेलरी जैसे कई तरह के सामान मिल जाएंगे। रेडी होने के लिए मेकअप का सामान भी म‍िलेगा। इसके अलावा यहां से द‍िवाली के ल‍िए कई तरह के स्‍नैक्‍स भी ले सकती हैं।

lucknow famous market for diwali shopping

image credit- magnific

दिवाली की शॉपिंग पर जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान

त्योहार के समय बाजारों में भीड़ रहती है। ऐसे में खरीदारी पर निकलने से पहले अपनी जरूरत की चीजों की लिस्ट बना लें। इससे आप बिना वजह दूसरी चीजों पर पैसे खर्च करने से बच सकती हैं।

  • पहले से ड‍िसाइड कर लें कि आपको क्या-क्या खरीदना है।
  • हर चीज के लिए अपना बजट बनाकर रखें।
  • सामान खरीदने से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत देख लें।
  • गिफ्ट और डेकोरेटिव आइटम खरीदते समय उनकी क्वालिटी भी चेक करें।

यह भी पढ़ें- Lucknow Diwali Shopping: दिवाली पूजा सामग्री के लिए लखनऊ का ये बाजार है बेस्ट, सस्ते में मिलेगा सामान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।