इस दिवाली ऑफिस में बॉस और कलीग्स को दें ये 6 यूनिक गिफ्ट्स, रिश्ता होगा मजबूत

Diwali 2026 Gift Ideas For Boss and Colleagues: दिवाली का मतलब अब सिर्फ घर की सफाई और दीये नहीं है। आजकल दिवाली पर घर के साथ-साथ ऑफिस में भी गिफ्ट देने का ट्रेंड बन गया है, लेकिन सबसे बड़ी कन्फ्यूजन यही होती है कि क्या दिया जाए जो प्रोफेशनल भी लगे और सामने वाले को अच्छा भी लगे।
भले ही हर साल मिठाई का डिब्बा सबसे पहला ऑप्शन होता है, लेकिन सिर्फ मिठाई देने से बात थोड़ी अधूरी लगती है। इसीलिए अगर आप अपनी लिस्ट में मिठाई के साथ-साथ कुछ ऐसा जोड़ना चाहती हैं जो बजट में भी हो और यादगार भी, तो ये 6 आइडियाज आपके लिए बेस्ट हैं।
दिवाली में गिफ्ट देने के लिए ये 6 बेस्ट ऑप्शन
अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि दीवाली पर बॉस और कलीग्स को क्या गिफ्ट दें, तो ये लिस्ट आपके लिए है।
1- पर्स, वॉलेट और फोटो फ्रेम
बॉस के लिए पर्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है और अगर आपका बॉस मेल है, तो लेदर वॉलेट या कार्ड होल्डर दे सकती है। वहीं कलीग्स के लिए आप टीम फोटो वाला सुंदर फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकती हैं। पर्स और फोटो फ्रेम जैसे गिफ्ट पर्सनल टच देते हैं और लंबे समय तक याद रहते हैं।
एस्टीमेटेड प्राइस: वॉलेट 800-1500 रुपये, फोटो फ्रेम 350-700 रुपये
image credit-magnific
2- कॉफी मग और डायरी पेन सेट
ऑफिस के लिए सबसे यूजफुल गिफ्ट है डायरी पेन सेट और कॉफी मग। बॉस के लिए आप लेदर फिनिश वाली प्रीमियम डायरी और मेटल पेन का सेट दे सकती हैं। कलीग्स के लिए मोटिवेशनल कोट वाला कॉफी मग एक अच्छा और बजट फ्रेंडली आइडिया है। हर बार यूज करते समय उन्हें आपकी याद आएगी।
एस्टीमेटेड प्राइस: मग 300-600 रुपये, डायरी पेन सेट 700-1200 रुपये
image credit-magnific
3- मिठाई का डिब्बा
दिवाली पर मिठाई के बिना त्योहार अधूरा है। आप काजू कतली, बेसन लड्डू या प्रीमियम बेकरी मिठाई का डिब्बा दे सकती हैं। यह गिफ्ट बॉस और कलीग्स दोनों के लिए सेफ ऑप्शन है। आजकल बाजार में शुगर-फ्री मिठाई के ऑप्शन भी हैं।
एस्टीमेटेड प्राइस: 500 रुपये से 1000 रुपये
image credit-magnific
4- इंडोर प्लांट
आजकल ऑफिस डेस्क पर छोटे इंडोर प्लांट्स काफी ट्रेंड में हैं। मनी प्लांट, लकी बम्बू या जेड प्लांट जैसा गिफ्ट बहुत पॉजिटिव माना जाता है। यह कम मेंटेनेंस वाले होते हैं और ऑफिस की हवा को भी शुद्ध रखते हैं। बॉस के लिए ये गिफ्ट काफी क्लासी लगेगा।
यह भी पढ़ें- टीचर को देना है खास गिफ्ट? ₹200 से कम में मिलेंगी ये खूबसूरत एक्सेसरीज
एस्टीमेटेड प्राइस: 400 रुपये से 800 रुपये
image credit-magnific
5- लग्जरी सेंटेड कैंडल
अगर आप कुछ प्रीमियम देना चाहती हैं, तो सेंटेड कैंडल बेस्ट है। इसकी खुशबू पूरे ऑफिस या केबिन में फैलती है और माहौल को फ्रेश रखती है। यह गिफ्ट खासकर फीमेल बॉस और कलीग्स को बहुत पसंद आता है।
एस्टीमेटेड प्राइस: 600 रुपये से 2000 रुपये
image credit-magnific
6. ड्राई फ्रूट्स हैम्पर
आप कुछ हेल्दी देना चाहती हैं, तो ड्राई फ्रूट्स बेस्ट है। बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश से भरा सुंदर हैम्पर काफी प्रीमियम लगता है। यह लंबे समय तक चलता भी है और हर कोई इसे पसंद करता है। बॉस के लिए यह सबसे क्लासी गिफ्ट माना जाता है।
एस्टीमेटेड प्राइस: 800 रुपये से 2000 रुपये
image credit-magnific
गिफ्ट देते वक्त इन बातों का रखे ध्यान
बॉस को हमेशा थोड़ा प्रीमियम और न्यूट्रल गिफ्ट दें, बहुत ज्यादा पर्सनल गिफ्ट अवॉयड करें। कलीग्स के लिए बजट का ध्यान रखें ताकि किसी को बुरा न लगे और सभी के लिए लगभग एक जैसा बजट रखें। गिफ्ट के साथ एक छोटा सा थैंक यू नोट जरूर लगाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-gemini
- बॉस को दिवाली पर कितने बजट तक गिफ्ट देना सही है?
- बॉस के लिए 1000 से 2000 रुपये तक का गिफ्ट सही माना जाता है। बहुत सस्ता गिफ्ट अच्छा नहीं लगता और बहुत महंगा गिफ्ट गलत मैसेज दे सकता है।
- क्या कलीग्स को मिठाई के अलावा कुछ और गिफ्ट दे सकते हैं?
- हां, कलीग्स को आप कॉफी मग, इंडोर प्लांट, सेंटेड कैंडल या फोटो फ्रेम जैसा यूजफुल गिफ्ट दे सकते हैं जो रोज काम आए।
- ऑफिस में गिफ्ट देते समय क्या गलती नहीं करनी चाहिए?
- कभी भी बहुत ज्यादा पर्सनल चीज जैसे परफ्यूम या कपड़े गिफ्ट न करें। साथ ही सभी कलीग्स के लिए एक जैसा बजट रखें ताकि ऑफिस में भेदभाव न लगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।