Coffee Mug Designs: ट्रेंड कर रहे हैं ये 'Chunky & Cute' कॉफी मग्स, क्या आपने अपने कलेक्शन में किए शामिल?

कॉफी लवर्स के लिए सुबह की शुरुआत सिर्फ एक गर्म कप कॉफी से नहीं होती, बल्कि उस कप के लुक से भी होती है। इन दिनों बोरिंग कप्स की जगह 'चंकी और क्यूट' कॉफी मग्स जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। ये मग्स न सिर्फ पकड़ने में कम्फर्टेबल होते हैं, बल्कि आपके किचन शेल्फ की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में इनके डिजाइंस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-से मग्स का आप चुनाव कर सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

मोटिवेशनल कोट्स और वाइब्रेंट वाइब्स
यह ब्राइट ऑरेंज और रस्ट कलर का मग यंग लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस चंकी मग पर "Change is scary, but so is staying the same" Quote लिखा है, जो सुबह-सुबह आपको काम के लिए मोटिवेट करता है।
इसे भी पढ़ें - कॉफी लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये Cutest Coffee Mugs, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
इसके चारों तरफ बनीं रंग-बिरंगी तितलियां, स्टार्स और रेट्रो टाइपोग्राफी इसे एक विंटेज और फंकी लुक देते हैं।

लिड और स्पून के साथ क्यूट 3D बियर मग
चॉकलेटी ब्राउन रंग का बियर मग एक अच्छा उदाहरण है। इस मग की खासियत इसकी कस्टमाइज्ड मैचिंग लिड है, जिसके ऊपर एक छोटा सा 3D टेडी बियर बैठा हुआ है, जो आपकी कॉफी को लंबे समय तक गर्म रखता है। इसके हैंडल पर बना छोटा सा 'पॉ प्रिंट' और सामने बना कार्टून फेस इसे बेहद यूथफुल बनाता है।
-1780651056545.jpg)
हैंडमेड फ्लोरल मग
यह मग सीधे बेहद सुंदर नजर आता है। इसका ऑफ-व्हाइट बेस, उस पर मौजूद बारीक नेचुरल डॉट्स और हेक्सागोनल शेप इसे एक बहुत ही प्रीमियम और आर्टिसनल लुक देता है। इस पर 3D गुलाबी रंग का सनफ्लावर का फूल बना है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला है।
इसे भी पढ़ें - Coffee Mug पर लगे गहरे दाग को मिनटों में रिमूव कर सकते हैं ये नुस्खे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।