Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:31 AM IST

Diwali 2022:आखिर क्यों गणेश लक्ष्मी पूजन में चढ़ाया जाता है खील और बताशे का प्रसाद?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा के समय खील और बताशे का प्रसाद चढ़ाया जाता है। 
Updated:- 2022-09-30, 12:18 IST
image

हर बार दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। आपको बता दें कि इस बार दिवाली का त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। 

इस त्योहार पर पूजा में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी पर खील और बताशे भोग के लिए चढ़ाया जाता है लेकिन खील और बताशे चढ़ाने के पीछे का क्या कारण है इस लेख में हम आपको बताएंगे।

दिवाली पर क्यों करते हैं गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा?

ganesh laxmi puja on diwali

दिवाली पर गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व होता है आपको बता दें कि इस त्योहार पर लक्ष्मी माता की पूजा करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली पर माता की पूजा विधि-विधान से करने पर माता का आशीर्वाद अपने भक्तों पर बना रहता है और माता लक्ष्मी जी यश, ऐश्वर्य और वैभव की वर्षा करती हैं।

अगर बात करें गणेश जी के पूजन की तो दिवाली के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों में सद्बुद्धि बढ़ती है। साथ ही धन और ज्ञान की प्राप्ति भी होती है। आपको बता दें कि गणेश जी और लक्ष्मी माता की पूजा दिवाली वाले दिन करने से परिवार में धन-धान्य बना रहा है। 

इसे जरूर पढ़ें : सपने में भगवान गणेश को देखने का क्या है मतलब

क्यों चढ़ाया जाता है खील और बताशे का प्रसाद?

आपको बता दें कि खील की उत्पत्ति धान से होती है। इसलिए इसे सबसे शुद्ध अनाज माना जाता है। इस वजह से माता की पूजा में इस पवित्र और शुद्ध अनाज का इस्तेमाल माता लक्ष्मी और गणेश पूजन के लिए किया जाता है।

आपको बता दें कि देवी-देवताओं की पूजा के लिए हिंदू धर्म में मीठा भोग भी अर्पित करा जाता है इस कारण से बताशे का भोग लगाया जाता है। कई लोग खिलौने का भोग भी लगाते हैं। मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

आपको बता दें कि दिवाली पर चावल की खीर बनाने का भी महत्व होता है। इसके पीछे का कारण यह है कि चावल भी सफेद रंग का होता है और खीर को भोग में चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः नवरात्रि में कुछ अच्छा खाने का है मन तो बनाएं यह स्नैक्स

इससे घर में धन और वैभव का वास भी होता है। इसके पीछे का कारण यह भी माना जाता है कि दिवाली से पहले ही चावल की फसल तैयार होती है और दिवाली पर उस नई फसल के चावल से पहला भोग दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी को चढ़ाया जाता है। 

 

इन सभी कारणों की वजह से दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा के समय खील और बताशे का प्रसाद चढ़ाया जाता है। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit-amazon/freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।