Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Diwali 2022: फूलों से करें घर की सजावट, जानें कैसे

दिवाली पर चाहते हैं घर को डिफरेंट लुक देना तो इन तरीकों को अपनाएं। 
Updated:- 2022-09-16, 15:18 IST
image

दिवाली नजदीक है ऐसे में आप भी अपने घर को डेकोरेट करने के बारें में सोच रहे होगे। फूलों की मदद से आप भी इस दिवाली अपने घर को आसानी से चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं इस दिवाली कैसे आप अपने घर को फूलों की मदद से सजा सकते हैं।

flower

फूलों से रंगोली बनाए

अगर आपके घर में बच्चे हैं और आप कलर का इस्तेमाल कर रंगोली नहीं बनाना चाहते हैं तो आप फूलों की मदद से रंगोली आसानी से बना सकते हैं। गुलाब के फूलों को सजावट के अलावा रंगोली में भी यूज कर सकते हैं। सफेद, नारंगी इन कलर के फूल खूबसूरत होने के साथ ही खुशबूदार भी होते हैं तो इनसे तैयार रंगोली से घर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ खुशबू आती रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें- Diwali 2022 : घर पर रखी इन चीजों से आसानी से बनाएं कलरफुल रंगोली

गेंदा और गुलाब के फूलों से सजावट

अगर आपको भी गेंदे और गुलाब के फूल काफी ज्यादा पसंद है तो आप गेंदे और गुलाब के फूल को अपने घर के हर एक दरवाजे पर लगा सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। आप चाहें तो गेंदे के फूल का माला भी बनाकर दरवाजे पर लगा सकते हैं।

परदे के साथ लगाए फूल

अगर आप भी इस दिवाली अपनी घर को एक अलग लुक देना चाहते हैं तो फूलों की सजावट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप परदे के साथ फूलों को भी लगा सकते हैं। यह देखने में बहुत ज्यादा सुंदर लगता है।

इसे जरूर पढ़ें- घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

फ्लावर पॉट में फूल लगाए

अगर आप भी अपने घर में फ्लावर पॉट रखते हैं तो आप इसमें कई तरह के फूल लगा सकते हैं। स्टाइलिश घर की सजावट को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप  Rain Lily और Amaryllis Lily के फूल लगा सकते हैं।

फूलों से घर सजाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

  • सजावट के लिए ऐसे फूल का करें इस्तेमाल जो मुरझाते नहीं हैं।
  • ध्यान रखे की फूलों में काटें ना हो।
  • एक साथ फूल खरीदें ये आपको सस्ता मिलेगा।
  • चौड़े कंटेनर में पानी भरकर आप इसमें फूल डाल सकते हैं।
  • फूल के पत्तों का भी प्रयोग आप घर सजाने में लगा सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।