दीपिका कक्कड़ पति शोएब के साथ ले रही हैं मुंबई मानसून के मजे, शेयर की फोटोज

दीपिका अपने पति शोएब के साथ मुंबई की बारिश के मजे ले रही हैं और उन्‍होंने इसकी तस्‍वीरे अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं।
Updated:- 2019-07-11, 19:02 IST
image

बिग बॉस विजेता और 'ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। आज की तारीख में दीपिका छोटे पर्दे का एक जाना माना चेहरा हैं। छोटे पर्दे की बात करें तो दीपिका सभी दर्शकों की चाहेती हैं और उन्‍होंने टीवी जगत में एक अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। वहीं, टीवी जगत की सबकी चहेती बहु दीपिका को लोगों ने बिग बॉस में उनके असल रूप में देखा और यहां भी एक बार फिर उन्‍होंने सबका दिल जीत लिया। आपको बता दें कि दर्शक दीपिका को देखना बहुत पसंद करते हैं और यही वजह है कि दीपिका आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं और अब एक बार फिर से दीपिका चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वह किसी शो या सीरियल के लिए नहीं बल्कि अपने सोशल मीडिया अपडेट की वजह से चर्चा में आई हैं।

dipika kakar enjoying mumbai rain with husband inside

इसे जरूर पढ़ें: बेहद ग्लेमरस दिखने वाली नीता अंबानी का फिटनेस सीक्रेट जानिए

दरअसल दीपिका अपने पति शोएब के साथ मुंबई की बारिश के मजे ले रही हैं और उन्‍होंने इसकी तस्‍वीरे अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। इन दिनों मुंबई में बारिश का दौर चल रहा है ऐसे में कई सेलेब्रिटी इसके मजे लेते नजर आ जाते है। मुंबई की बारिश को एन्जॉय करने के सभी के अपने-अपने तरीके है। इन तस्‍वीरों में दीपिका अपने पति शोएब के साथ बारिश एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। एक्‍सरसाइज मिस नहीं करती हैं ये 5 टीवी एक्‍ट्रेस पढ़े।

 

इन फोटोज में दीपिका बहुत क्‍यूट लग रही हैं और अपने हाथ‍ में छाता लिए हुए हैं। इन फोटोज में दीपिका ने बहुत ही खूबसूरत पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है। पिंक कलर की इस चेक्स वाली ड्रेस में दीपिका और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में दीपिका बहुत खुश दिख रही हैं और पति शोएब के साथ रिमझिम बारिश का लुफ्त उठा रही है। क्यों पसंद है टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ को गोवा पढ़े।

dipika kakar enjoying rain with husband inside
 

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका फिलहाल टीवी के शो ‘कहां हम कहां तुम’ में नजर आ रही हैं। इस शो में दीपिका 'सोनाक्षी' नाम की एक टीवी एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं। ये शो अभी कुछ दिनों पहले ही शुरू हुआ है लेकिन दर्शक इस शो में उनको पसंद कर रहे हैं। रियल लाइफ में इतनी हॉट और ग्लैमरस दिखती हैं, TV की ये 7 'MOMS' पढ़े।

dipika kakar enjoying rain with shoaib inside

 

इसे जरूर पढ़ें: बेटी होने के बाद ‘इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं’ फेम एक्‍टर बरुन सोबती की कैसे बदल गई लाइफ

वहीं, दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले ही साल शोएब इब्राहिम से ही शादी की है। दोनों की शादी टीवी की चर्चित शादियों में से एक थी। बता दें यह दीपिका की दूसरी शादी है। इससे पहले दीपिका ने साल 2013 में रौनक मेहता के साथ की थी लेकिन यह सिर्फ दो साल ही चल सकी। जिसके बाद इन दोनों का तलाक हो गया। वहीं, शोएब और दीपिका की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी। दिव्यांका के पति के ट्रेवल के बेहद ही मजेदार किस्से पढ़े। 

instagram.com(@teamshoaibdipika, @dipika_ibrahim, @ms.dipika) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।