herzindagi
did krishna incarnation of goddess kali

क्या राधा रानी महादेव और कृष्ण मां काली के अवतार थे? जानें भागवत में लिखा ये सार

क्या आप जानते हैं कि एक ग्रन्थ ऐसा भी है जहां इस बात का उल्लेख मिलता है कि श्री कृष्ण मां काली के अवतार थे और श्री राधा रानी महादेव यानी की भगवान शिव शंकर की अवतार थीं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-22, 16:20 IST

धर्म शास्त्रों एवं पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे और राधा रानी श्री कृष्ण की आराध्य शक्ति थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ग्रन्थ ऐसा भी है जहां इस बात का उल्लेख मिलता है कि श्री कृष्ण मां काली के अवतार थे और श्री राधा रानी महादेव यानी की भगवान शिव शंकर की अवतार थीं। जब हमें इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें इसके पीछे का रोचक तथ्य और सत्य बताया। आइये जानते हैं इस विषय में विस्तार से।

क्या कृष्ण काली और राधा महादेव के अवतार थे?

देवी भागवत पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान श्री कृष्ण मां काली का ही एक रूप हैं और महादेव ने राधा रानी के रूप में अवतरण लिया था और इसी कारण से श्री कृष्ण और राधा रानी का विवाह नहीं हुआ था।

kya radha shiv ki avtar thi, kya shri radha bhagwan shiv ki avtar thi

देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि जब श्री कृष्ण को ब्रज में प्रेम लीला रचानी थी तब उन्होंने भगवान शिव का ध्यान किया था और भगवान शिव राधा रानी का रूप प्रकट कर रास रचाने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई श्री कृष्ण ने दिया था राधा रानी को श्राप?

एक पौराणिक कथा ये भी कहती है कि एक बार भगवान शिव ने माता पार्वती से प्रेम भाव हेतु मिलन की इच्छा प्रकट की थी। तब माता पार्वती ने भगवान शिव से कहा था कि वह उनके आराध्य यानी की श्री कृष्ण के रूप में प्रकट होंगी।

उस समय महादेव श्री राधा रूप में अवतरित होंगे और तब प्रेम भाव का सम्पूर्ण सार संसार को समझाते हुए वह इस इच्छा को पूर्ण करेंगी। माता पार्वती ने ये भी कहा कि वह पुरुष रूप में जन्मेंगी जबकि महादेव स्त्री रूप में पधारेंगे।

यह विडियो भी देखें

kya shri krishna maa kali ke avtar the

इसके बाद द्वापरयुग में जब समय आया तो मां काली जो कि माता पार्वती का ही एक अंश हैं कृष्ण रूप में प्रकट हुईं और भगवान शिव ने बरसाना के मुखिया वृषभान जी के यहां राधा रूप में जन्म लिया और ब्रज में दोनों ने रास रचाया।

वृन्दावन में कृष्ण काली मंदिर भी स्थापित हैं जहां श्री कृष्ण की मां काली के रूप में पूजा की जाती है। कहते हैं की जब महादेव की इच्छा थी की कृष्ण एक बार काली रूप मेंदर्शन दें तब उन्होंने यमुना के पास काली स्वरूप धारण किया था।

यह भी पढ़ें: श्री कृष्ण से पहले क्यों लिया जाता है राधा रानी का नाम?

वृन्दावन के जानेमाने संत श्री प्रेमानंद जी महाराज ने भी इस बात का उल्लेख किया है कि कृष्ण ही काली हैं और महादेव ही राधा रानी हैं। उन्होंने ये भी बताया की राधा-कृष्ण या पार्वती-शिव किसी की भी पूजा करें, कृपा चारों की होती है।

kya krishna kali ke avtar the

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।