Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Dhanteras 2022: गोल्ड की खरीदारी से पहले जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

धनतेरस के पर्व में महिलाएं गोल्ड की खरीदारी काफी अधिक करती हैं, गोल्ड खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल।  
Updated:- 2022-09-16, 16:21 IST
image

हिन्दू धर्म में प्रत्येक व्रत और त्योहार का अपना अलग महत्व है। हर एक त्योहार को अलग ढंग से मनाया जाता है और पूजन किया जाता है। ऐसे ही त्योहारों में से एक है धनतेरस। इस त्योहार पर मुख्य रूप से भगवान धन्वन्तरि का जन्मदिन मनाया जाता है। धनतेरस पर ज्यादातर महिलाएं गोल्ड खरीदना पसंद करती हैं। धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

jwellery

सोना क्यों खरीदते हैं

धनतेरस पर सोना खरीदना महिलाएं काफी ज्यादा पसंद करती हैं। सोने को सौभाग्य, समृद्धि, बहुतायत और शुभता का प्रतीक माना जाता है। वास्तव में लोग सोने को धन की देवी लक्ष्मी के अवतार के रूप में देखते हैं इसलिए दिवाली के पहले लक्ष्मी पूजन से पहले सोने का सामान खरीदने की प्रथा है।

इसे भी पढ़ें : धनतेरस में जरूर खरीदें ये 5 शुभ चीजें

सोने का भाव देखकर खरीदें

कई बार लोग सीधे खरीददारी के लिए पहुंच जाते हैं और वहां जाकर सोने का भाव पूछते हैं। आपको सोना खरीदने से पहले इन बातों का पता होना चाहिए। सोना खरीदते समय रेट आप फार्मूले के हिसाब से निकाल सकते हैं।

हॉलमार्क से सोनी की पहचान करें

आप कभी भी ज्वेलरी खरीदते हैं तो हॉलमार्क का ध्यान रखना चाहिए। 999 नंबर वाली ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है, 958 नंबर वाली 23 कैरेट की, 916 वाली 22 कैरेट, 875 वाली 21 कैरेट और 750 नंबर वाली 18 कैरेट, 585 नंबर वाली 14 कैरेट और 375 वाली 9 कैरेट ज्वेलरी होती हैं।

इसे भी पढ़ें : धनतेरस में भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

रसीद जरूर लें

आप जैवलरी लेने जाते हो तो आपको ज्वेलरी का रसीद जरुर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आगे जाकर सोने में कोई भी खराबी आती हैं तो आप उसी दुकान में जाकर अपनी ज्वैलरी ठीक करवा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।