Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

धनतेरस में जरूर खरीदें ये 5 शुभ चीजें

कहते हैं धनतेरस में आपको शुभ चीजें खरीदनी चाहिए। आप इस दिन क्या-क्या खरीद सकते हैं, आइए जानें।
Updated:- 2021-10-19, 14:31 IST
image

धनतेरस के साथ त्योहारों की शुरुआत भी हो जाती है। इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है और इसलिए इस दिन को शॉपिंग करने के लिए भी अच्छा माना जाता है। इस दिन, दुनिया भर के हिंदू भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जिन्हें धन के देवता के रूप में जाना जाता है।

हर साल यह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है और इस साल यह 2 नवंबर को मनाया जाएगा। कीमती सामान खरीदने के लिए यह दिन सबसे अच्छे और शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन आपको क्या-क्या खरीदना चाहिए, उसके बारे में आप इस आर्टिकल से आइडिया ले सकते हैं। 

गोमती चक्र

gomti chakra to buy on dhanteras

ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने स्वयं देवी लक्ष्मी को गोमती चक्र उपहार दिया था। इसलिए धनतेरस पर इन्हें खरीदना न केवल देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करेगा, बल्कि भगवान विष्णु के साथ-साथ स्वयं धन की देवी से आशीर्वाद भी मिलेगा। माना जाता है कि गोमती चक्र बुरी नजर को दूर करता है और धन को बनाए रखने के लिए वित्तीय नुकसान को दूर करता है। 

झाड़ू

broom to buy on dhanteras

धनतेरस के अवसर पर नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस नई झाड़ू से घर में झाड़ू लगाने से आपके घर से गरीबी, दुख, बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए अबकी बार बाजार से कुछ नहीं तो, एक नई झाड़ू ही खरीद लाएं।

मोती शंख

moti sankh to buy on dhanteras

कहते हैं कि यह मोती शंख देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। धनतेरस के दिन इसे खरीदने से घरों में धन और समृद्धि आती है। धार्मिक महत्व के अलावा मोती शंख में कई औषधीय गुण भी होते हैं। रात भर इसमें पानी भरकर रखने से और त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से आपको कई समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से आपको पेट की तकलीफ में आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें :धनतेरस में भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

सोना और चांदी

buy gold and silver on dhanteras

धनतेरस के अवसर पर सोना और चांदी खरीदना भी बेहद शुभ होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी की तरह ही भगवान धन्वंतरि भी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए थे। भगवान धन्वंतरि के हाथ में अमृत कलश था, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी भी खरीदते हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदने से अशुभ चीजें और नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर नहीं आ पाती हैं।

इसे भी पढ़ें :धनतेरस पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की इन दिशाओं में जरूर करें सफाई

बर्तन

buy copper utensils on dhanteras

इस शुभ दिन में चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं। हालांकि, स्टील और लोहे से बने बर्तनों को खरीदने से बचना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर के अंदर कभी भी खाली बर्तन नहीं लाना चाहिए। घर में प्रवेश करने से पहले उनमें पानी या भोजन आदि भर सकते हैं।

 

 

इसके अलावा आप देवी लक्ष्मी को प्रिय उनका श्री यंत्र और कौड़ी भी खरीद सकते हैं, ये चीजें भी बहुत शुभ मानी जाती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।