इन तरीकों से करें गोद भराई फंक्शन की सजावट, हर एक मेहमान करेगा तारीफ

मां बनना किसी भी महिला के जीवन का सबसे खास पल होता है। नन्हे मेहमान का इंतजार न केवल मां बल्कि पिता समेत पूरे परिवार को होता है। मां और बच्चे की सलामती के लिए गोद भराई की रस्म की जाती हैं। बच्चे के जन्म से कुछ हफ्ते पहले बेबी शॉवर किया जाता है। इस रस्म को बड़े धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। गोद भराई फंक्शन को ध्यान में रखकर खाना, केक और डेकोरेशन किया जाता है। आज इस लेख में हम आपको गोद भराई सेरेमनी के लिए बेस्ट डेकोरेशन आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपके फंक्शन में लग जाएंगे चार चांद।
लाइट्स

किसी भी फंक्शन में डेकोरेशन के लिए लाइट्स सबसे बेस्ट होती है। मार्केट में कई तरह की इलेक्ट्रिक लाइट्स मिलती है, जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी गोद भराई फंक्शन को क्लासी लुक दे सकती हैं। बेबी शॉवर फंक्शन को सोबर लुक देने के लिए आप नीली और गोल्डन स्ट्रिंग लाइट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप लाइटिंग के लिए एल ई डी लाइट्स का भी उपयोग कर सकती हैं।
टिप्सः खूबसूरत डेकोरेशन के लिए आप गमले और पेड़-पौधों को भी लाइट्स से सजा सकती हैं।
फूलो से सजावट
बेबी शॉवर सेरेमनी को रॉयल और क्लासी लुक के लिए आप फूलों का उपयोग कर सकती हैं। घर को सजाने के लिए आप गुलाब और चमेली के फूलों का उपयोग कर सुंदर सी सजावट कर सकती हैं। सजावट के लिए आप टेबल और घर के कोनों में बाउल में पानी भरकर फूल रख सकती है। इससे न केवल खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि पूरे घर में खुशबू भी फैल जाएगी।
बैलून

गोद भराई सेरेमनी के दौरान आप बैलून से डेकोरेशन कर सकती हैं। इन दिनों बैलून डेकोरेशन काफी ट्रेंड में है। बैलून से की गई सजावट देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इन दिनों मार्केट में बेबी शॉवर स्पेशन बैलून मिलते हैं, जिसकी मदद से आप अपना घर सजा सकती हैं। इसके अलावा आप बैलून की मदद से डेकोरेशन थीम भी बना सकती हैं। आप इससे बालकनी और लिविंग रूम को सजा सकती हैं।
टिप्सः बैलून की मदद से आप बालकनी और छत को डिफरेंट अंदाज में सजा सकती हैं।
सॉफ्ट टॉय से करें डेकोरेशन
किसी भी फंक्शन का सेलिब्रेशन बिना सजावट नहीं हो सकता है। बेबी शॉवर को खास बनाने के लिए आप सॉफ्ट टॉय का यूज कर सकती हैं। आपको मार्केट में खूबसूरत और क्यूट सॉफ्ट टॉयज आसानी से मिल जाएंगे जिससे आप अपने फंक्शन को यादगार बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंः गोद भराई से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें फैशन टिप्स
टी लाइट्स का करें यूज
प्रेग्नेंसी के पलों को यादगार बनाने के लिए बेबी शॉवर पार्टी में टी लाइट्स का यूज कर सकती हैं। इन दिनों कलरफुल टी लाइट्स काफी ट्रेंड में है। इन लाइट्स से घर को रॉयल लुक मिलता है। कलरफुल कांच कंटेनर टी लाइट्स को आप ड्राइंग रूम में सजा सकती हैं। इससे आपके घर को सुंदर लुक मिलेगा। (डेकोरेशन आइडिया)
इसे जरूर पढ़ेंः गोद भराई की रस्म क्यों है खास, जानें इसके पीछे का कारण और महत्व
फेरी टेल थीम

गोद भराई फंक्शन दोस्तों से मिलने का एक खास अवसर होता है। फंक्शन को यादगार बनाने के लिए आप फेरी टेल थीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप फेरी लाइट्स का यूज कर सकती हैं।
कलरफुल डेकोरेशन
बेबी शॉवर पार्टी को डेकोरेट करने के लिए आप आप कलरफुल पेपर लैंटर्न का यूज कर सकती हैं। पेपर डेकोरेशन देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
मां बनना किसी भी महिला के जीवन का खास पल होता है। इसे यादगार बनाने के लिए बेबी शॉवर पार्टी की जाती है। आप इन टिप्स की मदद से आप गोद भराई फंक्शन की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।