इस बार इन आइडियाज की मदद से बैलून का कुछ इस तरह करें इस्तेमाल

जब भी हम बैलून को देखते हैं तो हमें बर्थडे पार्टी की याद आ जाती है। क्योंकि ज्यादातर बैलून का इस्तेमाल बर्थडे पार्टी या किसी अन्य प्रकार की थीम पार्टी में किया जाता है। साथ ही आप बैलून का इस्तेमाल कई अन्य तरीकों से कर सकती हैं। आप बैलून की मदद से कई सुंदर चीजें बना सकती हैं और उन्हें अपने किसी खास इंसान को गिफ्ट भी कर सकती हैं। आइए जानते हैं बैलून से क्या-क्या चीजें बनाई जा सकती हैं।
बैलून आर्क

बैलून आर्क किसी भी पार्टी डेकोरेशन में चार चांद लगा देते हैं। साथ ही मार्केट में बेहद मंहगे बैलून आर्क मिलते हैं। आप चाहें तो इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। बैलून आर्क बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी और आप मार्केट से भी ज्यादा सुंदर बैलून आर्क बना लेंगे।
आवश्यक सामान
- पीवीसी पाइप
- स्ट्रिंग
- अंबरेला स्टैंड
बनाने का तरीका
- बैलून आर्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले स्ट्रिंग को टुकड़ों में काटना होगा। जितना लंबा हो सके उतने लंबे स्ट्रिंग के टुकड़े काट लें। इसके बाद फुले हुए बैलून को स्ट्रिंगर पर बाधंना शुरू करें।
- टुकड़ों को काटते रहें और उस पर बैलून लगाते रहें।
- बैलून आर्क बनाने के लिए आपको लगभग 115 बैलून चाहिए होंगे। पीवीसी पाइप और अन्य टुकड़ों को जोड़ने के लिए पीवीसी कपलर का उपयोग करें।
- इसके बाद बैलून स्ट्रिंग के एक सिरे को पीवीसी पाइप के एक सिरे पर टेप से चिपका दें या बांध लें और फिर बैलून को पाइप के चारों ओर लपेट दें।
- अब अगले वायर को पिछले वाली वायर से बांध लें और बैलून को चारों ओर लपेटते रहें।
- तब तक बैलून लगाते रहें, जब तक कि पीवीसी पाइप पूरी तरह से भर न जाए।
- अब आर्क बनाने के लिए सिरों को अंबरेला स्टैंड में रखें।
- लीजिए तैयार है आपका बैलून आर्क।
- आप इसे किसी बच्चे की पार्टी के दौरान डेकोरेशन के रूप में सजा सकते हैं या फिर अपने घर के गेट के बाहर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप
फ्लिप फ्लॉप बैलून

आप बैलून का इस्तेमाल अपनी चप्पल पर भी कर सकते हैं। बैलून से आपकी चप्पल को फंकी लुक मिलेगा और आप किसी फंकी ड्रेसिंग कॉम्पिटिशन में भी इस तरह की चप्पल को पहनकर जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
आवश्यक सामान
- वॉटर बैलून
- फ्लिप फ्लॉप
बनाने का तरीका
- बैलून फ्लिप फ्लॉप बनाने के लिए आपको सबसे पहले ढ़ेर सारे वॉटर बैलून चाहिए होंगे।
- इसके बाद फ्लिप फ्लॉप के एंड से शुरू करें और उस पर बैलून को बांध लें।
- आप चाहें तो फ्लिप फ्लॉप के लिए अपने मन पंसद कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इससे आपकी फ्लिप फ्लॉप चप्पल और भी फंकी लगेगी।
- या आप चाहें तो सिर्फ एक ही कलर के बैलून का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद दूसरा बैलून भी चप्पल में बांध लें। इस प्रोसेस को तब तक दोहराएं जब तक आपकी पूरी चप्पल पर बैलून न बंध जाए।
- लीजिए तैयार है आपकी फ्लिप फ्लॉप बैलून चप्पल।
इसे भी पढ़ें: प्लास्टिक की कुर्सी अगर टूट जाए, तो उन्हें इस तरह से करें दोबारा फिक्स
बैलून व्रेथ

व्रेथ देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। लेकिन मार्केट में बेहद मंहगे-मंहगे व्रेथ मिलते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो बैलून की मदद से व्रेथ बना सकती हैं। बैलून से व्रेथ बनाना बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
आवश्यक सामान
- बैलून
- व्रेथ
- रबर बैंड
- पिन
बनाने का तरीका
- बैलून व्रेथ को बनाने के लिए सबसे पहले बैलून को व्रेथ में पिन की मदद से डाल लें।
- आप चाहें तो व्रेथ पर बैलून को चिपका भी सकती हैं।
- यदि बैलून बड़ा है, तो आपको कई बार फोल्ड करने की आवश्यकता होगी। फिर पिन को व्रेथ में मजबूती से दबाएं।
- कुछ लंबे बैलून को आधा मोड़ लें और बैलून के सेंटर से पिन में चिपका लें।
- सभी बैलून को व्रेथ पर लगाते रहें और तब तक लगाएं जब तक कि यह व्रेथ से चिपक न जाए।
- लीजिए तैयार है आपका बैलून व्रेथ।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: google.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।