गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आइस क्रीम की तलब देखने को मिलती है। चिलचिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी आइस क्रीम शरीर को बेहद ठंडक का अहसास कराती हैं। इसको बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई पसंद करता है। ऐसे में कई घरों में तो हर रोज आइस क्रीम आती है। जिसको आते ही चट कर जाते हैं। कई तरह के फ्लेवर में आने वाली हर आईस क्रीम का स्वाद अलग होता है। जिसमें हर किसी का स्वाद बेहतरीन होता है। वहीं हर आइस क्रीम की पैकेजिंग भी अलग होती है। कुछ आइस क्रीम कोन में तो कुछ स्टिक और कुछ प्लास्टिक के डिब्बों और चीनी मिट्टी के बॉक्स में भी आती हैं।
ऐसे में अधिकतर लोग आइस क्रीम खाने के बाद इन डिब्बों को कचरा समझ कर फेंक देते हैं। यदि आप भी ऐसा ही करती हैं तो इस आदत को बदल दीजिए। जी हां आप आइस क्रीम के खाली डिब्बों को रियूज करके घर की डेकोरेशन के आइटम्स और ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर क्रिएट कर सकती हैं। जिसको देखने के बाद कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा। यह चीजें आपके घर को यूनिक और पर्सनलाइज्ड टच देंगी साथ ही आपकी इधर-उधर फैली चीजें एक जगह व्यवस्थित हो जाएंगी। ऐसे में आप अगली बार जब भी आइस क्रीम खाएं तो डब्बे को फेंके नहीं बल्कि इनको अपनी क्रिएटिविटी से नया लुक दें। आइए देखें आप इन बेकार डिब्बे से क्या बना सकती हैं।
पेन होल्डर (pen holder)
आप आइस क्रीम के छोटे वाले डिब्बे से पेन होल्डर बना सकती हैं। इसके लिए आपको पहले पेंट करना होगा और इसके बाद उसपर रेडीमेड स्टोन या फिर पेंट से ही डॉट या अपनी चॉइस के अनुसार डिजाइन बना दें। इसके बाद आप चाहे तो इसपर ग्लिटर भी लगा सकती हैं। इसके बाद आपका खूबसूरत सा पैन होल्डर बनकर तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Reuse Hacks: नमक के खाली पैकेट को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज
वॉल हैंगिंग (wall hanging)
आप आइस क्रीम के बड़े वाले स्क्वेयर शेप बॉक्स से इस तरह का वॉल हैंगिंग भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको बॉक्स की लिड हटाकर बॉक्स को पेंट करना है। अब आप इस बॉक्स के बॉर्डर पर कोई लेस को चिपका दें। और अंदर की साइड स्केच पैन से डिजाइन बनाएं या फिर मिरर चिपका दें। इसके बाद कोई लोहे की छोटी रोड गर्म करके उससे ऊपर की साइड छेद बनाएं और उसमें मार्केट से डोरी लाकर दोनों छेद में डालें और गांठ लगा दें। इसके बाद मार्केट से इस तरह के प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलौने लेकर उसपर चिपका दें। आपकी ब्यूटीफुल सी हैंडमेड वॉल हैंगिंग बनकर तैयार है।
ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर (jewellery organiser)
ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर भी आइस क्रीम के डब्बे से बनाने का अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आपको गोल या चौकोर डब्बा लेकर उसकी लिड को ऊपर की साइड ग्लू से चिपकाना है। जब वो अच्छी तरह सूख जाए तो उसपर या तो पेंट करें या पेपर लाकर चिपका दें। इसके बाद एक कार्ड बोर्ड लेकर उससे डब्बे के अंदर पार्टीशन बनाने के लिए कटिंग करें और नीचे बेस के लिए डब्बे के साइज से थोड़ा बड़ा काटें और चिपका दें। इसके बाद खराब पेन की निंब गर्म करके उससे डब्बे के ऊपर की साइड छेद करें जिसमें आप इयररिंग्स को टांग सकती हैं। आपका प्यारा सा ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बनाकर एकदम तैयार है।
ये भी पढ़ें: घर में मौजूद इन 3 चीजों को आप कर सकते हैं कई तरीकों से रीयूज, फेंकने से पहले जान लें ये क्रिएटिव आइडियाज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/AMAZON
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों