ईद पर अपने घर को डेकोरेट करने के लिए यहां से लें आइडियाज 

अगर आप अपने घर को सजाने के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं, तो आपके यह लेख काम आ सकता है।   
Updated:- 2022-05-03, 08:30 IST
image

रमज़ान का महीना खत्म होने वाला है और महीने आखिरी दिन चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसलिए मुसलमानों का यह सबसे खास त्योहार माना जाता है और सभी लोग ईद का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और तैयारियों में लग गए हैं। इस दिन सभी के घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं और फिर लोग तैयार होकर एक दूसरे के घर जाते हैं। इसलिए घर की सजावट करना और अपने घर को क्लासी लुक देना भी बहुत जरूरी है। हालांकि, लोग घर को सजाने के लिए काफी पैसे खर्च हो जाते हैं इसलिए महिलाएं घर की साज सज्जा पर काफी ध्यान नहीं देती हैं। 

लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको घर को सजाने के कई क्रिएटिव आइडियाज लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप अपना घर डेकोरेट कर सकती हैं और वो भी बहुत कम बजट में, कैसे आइए जानते हैं। 

टेप और पेपर की सहायता से करें वॉल डेकोरेशन 

Wall decoration

ईद पर अपने घर को क्लासी लुक देने के लिए आप पेपर की मदद ले सकती हैं। क्योंकि पेपर न सिर्फ आपको सस्ता पड़ेगा बल्कि इससे आप अपनी दीवारों को कलरफुल बना सकती हैं। हां, यह बात अलग है कि आपको थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन यकीन मानिए इससे आपका घर बहुत डिफरेंट लगेगा।

जैसे आप टेप की मदद से वॉल आर्ट बनाती हैं तो इससे दीवार का लुक पूरी तरह से बदल जाता है। इसके लिए आप एक बड़े बोर्ड या पेपर के ऊपर टेप की मदद से पहले डिफरेंट शेप्स बनाएं और फिर उसके उपर आप ब्लैक टेप चिपकाएं। यह देखने में काफी अच्छा लगेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें- इन आसान डेकोर आईडियाज की मदद से अपने रूम को बनाएं कलरफुल

खाने की टेबल को फूलों से करें डेकोरेट

Table decoration

ईद के मौके पर सभी लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। इसलिए खाने की टेबल को भी आपको डेकोरेट करना चाहिए। आपके पास टेबल को डेकोरेट करने के लिए कई सारे ऑप्शन हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप अपनी टेबल को फूलों या फिर फ्लावर पोट की सहायता से डेकोरेट करें क्योंकि इसे त्योहार के दिन न सिर्फ आपका महकेगा बल्कि आपका घर कलरफुल भी लगेगा। 

ईद मुबारक कैंडल से घर करें डेकोरेट

Eid mubarak candle

अगर आप ईद के दिन रात में सेलिब्रेशन करते हैं, तो आप अपने घर को कैंडल से डेकोरेट कर सकते हैं। लेकिन आप अपने घर को क्लासी लुक देने के लिए ईद मुबारक कैंडल जला सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप ज्यादा कैंडल नहीं खरीद सकती, तो आप घर पर मौजूद चीजों की सहायता से कैंडल बना सकती हैं। जैसे- आप घर पर मौजूद कप से बना सकती हैं। 

दरवाजे को सजाएं- 

Gate decoration for eid

आप अपने घर के अलावा, दरवाजे की डेकोरेशन पर भी ध्यान दें। क्योंकि मुख्य दरवाजा घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। इसलिए आप अपने घर के साथ- साथ अपने दरवाजे को भी डेकोरेट करें जैसे- आप दरवाजे को ईद मुबारक शीट से डेकोरेट कर सकती हैं या फिर घर के बाहर चांद-सितारे वाली बेल भी लगा सकती हैं। यकीनन यह आपके गेट को एकदम नया लुक देगा।  

इसे ज़रूर पढ़ें- छोटी-छोटी चीजों से घर को सजाएं, जानें होम डेकोर के आसान आइडियाज

आप घर को सजाने के लिए घर में मौजूद चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- (@Freepik, hips.hearstapps.com,mvslim.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।