Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

कोविड-19: आज से खुल गए सभी मंदिरों के कपाट, इन नियमों का करना होगा पालन

आज से दिल्‍ली, गुजरात और बिहार जैसे राज्‍यों में श्रद्धालुओं के लिए खोल गए मंदिर। अगर आप भी इनमें से किसी राज्‍य में रहती हैं तो जान लें इन मंदिरों में प्रवेश के नियम।
Updated:- 2020-06-08, 13:39 IST
image

कोरोना वायरस के कहर के बीच आज से देश में अनलॉक वन के दूसरे फेज की शुरुआत हो गई है। आज से धार्मिक स्थलों, गुरुद्वारा, मस्जिद, मॉल, रेस्तरां और होटल को खोलने की इजाजत दे दी गई है। लेकिन इन्‍हें खोलने के लिए सरकार द्वारा कुछ गाइडलाइन भी दी गयी हैं जिसका मदिंर प्रशासन और श्रद्धालुओं को पालन करना होगा। अभी तक भक्‍त घरों में ही पूजा-पाठ कर रहे थे और अब लंबे अंतराल के बाद आज से उन्‍हें मंदिर जाने की अनुमति मिल गई है। लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए सरकार द्वारा बनाएं गए नियमों के तहत ही दर्शन और पूजन किया जा सकेगा। तो आइए जानते हैं की सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कौन से गाइडलाइन जारी किए हैं।

covid  unlock  temple and religious places opens inside

इसे जरूर पढ़ें: Akshardham Temple Facts: 1000 साल तक टिक सकता है ये मंदिर, इसके 10 दरवाजों का है ये मतलब

  • सबसे पहले मंदिर के बाहर ही श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया जाएगा, तभी उन्‍हें मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • एक-दूसरे से छह फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा और इसके लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिरों में समुचित दूरी पर गोले बनाएं है, जिसके अंदर ही श्रद्धालुओं को खड़ा होना होगा। अपनी बारी आने पर ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की इजाजत दी जाएगी।
  • मंदिर में मास्क पहनकर ही आने की इजाजत होगी। बिना मास्‍क के किसी को भी मंदिर परिसर में घूसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मध्‍य प्रदेश के महाकालेश्‍वर मंदिर में भी मास्‍क सहित इन सभी नियमों का पालन किया जा रहा।

unlock temple and religious places open with rules inside

 

  • मंदिरों के जूते-चप्पल गृह को नहीं खोला जाएगा और ऐसे में श्रद्धालुओं को अपने जूते-चप्पल अपनी गाड़ी में ही उतार कर आना होगा।
  • मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए साबुन से हाथ धोने का भी इंतजाम किया गया है।
  • श्रद्धालुओं के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य होगा।
  • मूर्तियों के दर्शन की ही इजाजत होगी, श्रद्धालुओं को मूर्तियों को छूने की इजाजत नहीं दी गई है।

 

  • मंदिरों में प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा।
  • दान पेटियों को बंद रखा जाएगा और किसी भी प्रकार के दान को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • घर से पूजन सामग्री लेकर ना जाए क्‍योंकि इसे मंदिर प्रशासन द्वारा ग्रहण नहीं किया जाएगा।
  • श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को फूल-माला चढाने की भी अनूमति नहीं दी गई है।
  • बैठकर प्रार्थना करने के लिए घर से चद्दर या चटाई लेकर आना होगा।
  • प्रसाद का वितरण नहीं होगा। साथ ही, भजन-कीर्तन जैसे सामूहिक अनुष्‍ठानों या कार्यक्रमों के आयोजन को भी अनुमति नहीं मिली है।

unlock  temple and religious places open with rules inside

इसे जरूर पढ़ें: 400 सालों तक बर्फ में दबा हुआ था केदारनाथ, जानिए केदारनाथ धाम के कुछ रोचक किस्से

हालांकि, ऐसा नहीं है कि आज से देश के सभी राज्‍यों के मंदिरों को खोल दिया गया हैं। कुछ राज्यों और संस्थाओं ने सुरक्षा कारणों से अभी अपने धार्मिक स्थानों को नहीं खोलने का फैसला लिया है, जिसमें जम्मू का माता वैष्णो देवी मंदिर बंद रहेगा।

वहीं, महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा और ओडिशा सरकारों ने भी मंदिरों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है। इन राज्‍यों में 30 जून तक सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। वहीं, आज से दिल्‍ली के मंदिरों सहित गुजरात और बिहार जैसे राज्‍यों में श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों को खोल दिया गया है।

Photo courtesy- (yatra.com, wikipedia.org)    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।