इंटरव्यू में इन गलतियों की वजह से नहीं मिलती है नौकरी, सैलरी में हो सकता है हजारों का नुकसान

जॉब इंटरव्यू के दौरान कभी भी नहीं करनी चाहिए ऐसी गलतियां। हो सकता है भारी नुकस
Updated:- 2022-08-31, 15:36 IST
image

मार्केट में बढ़ती कॉम्पटीशन के दौरान किसी भी जॉब के लिए हमें इंटरव्यू देना होता है। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इंटरव्यू देने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। सही तरीका ना पता होने के कारण वह गलती कर बैठते हैं, और उन्हें भारी नुकसान भी हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि इंटरव्यू के दौरान किन गलतियों को कभी नहीं करना चाहिए।

job interview

बढ़ा चढ़ाकर ना बोले

अपनी ड्रीम जॉब को पाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। लेकिन आपको अपनी ड्रीम जॉब पाने के लिए कभी अपनी इमेज को बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं करना है। इससे जो भी व्यक्ति आपका इंटरव्यू ले रहा है, उस पर नेगेटिव असर होता है।

झूठ कभी ना बोलें

जब आप अपने ड्रीम जॉब के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उस वक्त आप कभी भी गलत सर्टिफिकेट ना दिखाए। कई बार ऐसा होता है कि इंटरव्यू के दौरान इन गलतियों को पकड़ लिया जाता है। और कंपनी आपको वहीं पर रिजेक्ट कर देती है। इससे आपका करियर खराब भी हो सकता है

 इसे जरूर पढ़ें: कुछ इस तरह आप भी पर्सनल ब्लॉग स्टार्ट करके कमा सकती हैं पैसे

ईमानदारी जाने क्यों है जरूरी

इंटरव्यू के दौरान पूरी तरीके से आपको ईमानदार रहना चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति आपका इंटरव्यू लेता है वह चाहता है, कि वो ऐसे व्यक्ति को हायर करें जो ईमानदार हो ताकि वह बेहतर तरीके से काम कर सकें।

गोल- मोल जवाब न दे

अगर किसी विषय के बारे में आपको नहीं पता है तो आप उसे मना कर दें लेकिन आप उस विषय के बारे में गोल- मोल तरीके से जवाब न दें। इससे जो व्यक्ति इंटरव्यू ले रहा है, वो समझ जाता है कि आप उसे डाइवर्ट करना चाहते हैं।

 इसे जरूर पढ़ें: नई नौकरी ढूंढते वक्त होने लगी है टेंशन, तो नॉर्मल रूटिन में शामिल करें ये 7 काम

CV पर विशेष ध्यान दें

आपको अपनी CV को पूरी ईमानदारी के साथ बनाना होगा। साथ ही आपको अपनी CV पर कोई भी गलती नहीं करनी होगी। CV में खुद से जुड़े सभी सही बातों को लिखना चाहिए।

CV में प्रोफेशनल फोटो लगाएं

CV में आपको अपना प्रोफेशनल फोटो लगाना चाहिए। ताकी इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति आप कि CV को देखकर खुश हो जाए। और आपको फौरन ही इंटरव्यू देने के लिए कॉल कर दें।

 

अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ सीख मिली होगी तो अगली बार आप जब भी इंटरव्यू देने जाए तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

 

 उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।