Children's Day Gift Ideas 2026: बाल दिवस पर बच्चों को दें ये 7 खास गिफ्ट्स, चेहरे पर आएगी मुस्कान

बाल दिवस पर बच्चों को क्या गिफ्ट दें? 7 साल से बड़े बच्चों के लिए हम लाए हैं 7 बेस्ट और बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जानें, जो पढ़ाई के साथ क्रिएटिविटी भी बढ़ाएंगे।
Updated:- 2026-11-12, 10:55 IST
Children's Day Gift Ideas 2026

Children's Day Gift Ideas 2026: हर साल 14 नवंबर को Children's Day मनाया जाता है। इस दिन पेरेंट्स और टीचर्स बच्चों को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल होता है सही गिफ्ट चुनना। ऐसा गिफ्ट जो सिर्फ खिलौना न हो, बल्कि बच्चे को कुछ नया सिखाए भी।

अगर आपका बच्चा 7 साल या उससे बड़ा है, तो ये 7 गिफ्ट आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं। ये सभी चीजें मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं और बजट में भी हैं।

बाल दिवस के लिए 7 गिफ्ट

बस 2 दिन में बाल दिवस आने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को गिफ्ट देने की सोच रही हैं, तो ये हैं अच्छे गिफ्ट्स।

1. स्टाइलिश पेंसिल बॉक्स

बच्चों को नया पेंसिल बॉक्स मिलते ही पढ़ाई में मन लगने लगता है। आजकल कार्टून, स्पेस और सुपरहीरो थीम वाले मल्टी-लेयर पेंसिल बॉक्स आ रहे हैं, जिनमें पेन, पेंसिल, इरेजर सब कुछ सेट हो जाता है।

pencil box

image credit-magnific

2. क्ले सेट

क्ले से खेलना बच्चों के लिए सिर्फ मस्ती नहीं है। इससे उनकी उंगलियों की पकड़ मजबूत होती है और दिमाग में नए-नए आइडियाज आते हैं। बच्चे क्ले से जानवर, फल, कार्टून कैरेक्टर कुछ भी बना सकते हैं।

clay

image credit-magnific

3. लंच बॉक्स और वॉटर बॉटल सेट

स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए लीक-प्रूफ लंच बॉक्स और स्टील वॉटर बॉटल सबसे काम का गिफ्ट है। इसमें खाना गर्म रहता है और बैग भी गीला नहीं होता। बच्चों के फेवरेट कलर और कैरेक्टर में यह सेट उन्हें बहुत पसंद आएगा।

tiffin

image credit-magnific

4. ब्लॉक पजल्स

ब्लॉक पजल्स 7+ उम्र के बच्चों के लिए बेस्ट ब्रेन गेम है। इससे बच्चे की सोचने की क्षमता, फोकस और धैर्य बढ़ता है। लेगो जैसे ब्लॉक सेट से बच्चे अपनी कल्पना से घर, गाड़ी और शहर तक बना सकते हैं।

puzzle

image credit-magnific

5. वीडियो गेम

आजकल एजुकेशनल वीडियो गेम भी आते हैं, जो बच्चों को मैथ्स, इंग्लिश और लॉजिक सिखाते हैं। हफ्ते में एक तय समय के लिए दिया गया वीडियो गेम बच्चे के लिए बाल दिवस (Children's Day 2026) का सबसे यादगार गिफ्ट बन सकता है।

video game

image credit-magnific

6. फुटबॉल

अगर आपका बच्चा आउटडोर खेल पसंद करता है, तो फुटबॉल से अच्छा गिफ्ट कोई नहीं। इससे बच्चे की हाइट, स्टेमिना और टीमवर्क की आदत बनती है। साथ में उसे पार्क में खेलने के लिए भी प्रेरित करें।

football

image credit-magnific

7. क्रिएटिव क्राफ्ट किट

पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट, DIY किट और ज्वेलरी मेकिंग किट बच्चों में आर्ट की रुचि बढ़ाते हैं। बाल दिवस पर यह गिफ्ट बच्चे को मोबाइल से दूर रखेगा और उसे अपनी बनाई चीजों पर गर्व महसूस कराएगा।

craft

image credit-magnific

Children's Day 2026 का असली मतलब महंगे गिफ्ट देना नहीं, बल्कि बच्चे के साथ वक्त बिताना और उसे कुछ नया सीखने का मौका देना है। ऊपर दिए गए 7 गिफ्ट में से कोई भी एक चुनें, साथ में एक प्यारा सा कार्ड दें।

यह भी पढ़ें- Children's Day Special: बाल दिवस पर बच्चों के साथ करें ये 4 एक्टिविटी, यादगार बन जाएगा दिन

यह भी पढ़ें- 14 नहीं, 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, क्यों बदली डेट, क्या है चाचा नेहरू से कनेक्शन? जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific

FAQ
Children's Day पर 7 साल के बच्चे को कैश देना सही है या गिफ्ट?
गिफ्ट देना ज्यादा अच्छा है। कैश से बच्चे को खुशी तो मिलेगी, लेकिन गिफ्ट से उसे एक याद और एक नई स्किल मिलती है।  
बच्चों के लिए गिफ्ट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
सबसे पहले बच्चे की उम्र और रुचि देखें। गिफ्ट सुरक्षित हो, छोटे-छोटे पार्ट्स वाला न हो और बच्चे को मोबाइल से दूर रखे। 
क्या Children's Day पर टीचर भी बच्चों को गिफ्ट दे सकते हैं?
हां, बिल्कुल। टीचर बच्चों को किताब, पेंसिल बॉक्स, क्राफ्ट किट या एक छोटा सा सर्टिफिकेट दे सकते हैं।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।