इस बाल दिवस बच्चों को स्पेशल फील कराने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, खिल उठेगा चेहरा

How To Make Children's Day 2026 Special For Kids: कल 14 नवंबर को बाल दिवस है। इस दिन हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, लेकिन खास का मतलब हमेशा महंगा खिलौना, महंगा गिफ्ट या बड़ी पार्टी नहीं होती है।
बच्चों को सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती है, जब उन्हें लगता है कि मम्मी-पापा सिर्फ उनके हैं। इस बार बाल दिवस पर कुछ नया ट्राई करें। पैसे से नहीं, प्यार और समय से अपने बच्चे का दिन स्पेशल बनाएं।
बाल दिवस को खास बनाने के 5 तरीके
इस बाल दिवस अपने बच्चे को खास फील कराने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके।
1. एक घंटा सिर्फ बच्चे के नाम
बाल दिवस पर कम से कम एक घंटा ऐसा निकालें, जब कोई फोन, कोई लैपटॉप और कोई काम न हो। सिर्फ आप और आपका बच्चा हों। बच्चे बहुत जल्दी समझ जाते हैं कि आप उनकी बात सुन रहे हैं या सिर्फ फोन देखते हुए हां में सिर हिला रहे हैं। जब आप पूरा ध्यान देंगे, तो बच्चे को लगेगा कि वह आपके लिए सबसे जरूरी है।

image credit-pinterest (agent impact network)
2. इस दिन का प्लान बच्चे को बनाने दें
इस बार आप प्लान मत बनाइए, प्लान बच्चे को बनाने दीजिए। उसे तय करने दीजिए कि क्या खाना है, कौन सा गेम खेलना है, किस पार्क में जाना है। जब बच्चा अपनी मर्जी से दिन बिताता है, तो उसे आजादी और आत्मविश्वास दोनों मिलता है। उसे लगेगा कि उसकी पसंद की भी घर में कीमत है।
यह भी पढ़ें- Children's Day Special: बाल दिवस पर बच्चों के साथ करें ये 4 एक्टिविटी, यादगार बन जाएगा दिन
3. बिना टोके, बिना समझाए सिर्फ सुनें
बच्चों से पूछें कि इस हफ्ते उन्हें सबसे अच्छा क्या लगा, उन्हें किस बात पर गुस्सा आया, उनका सबसे बड़ा सपना क्या है और फिर बिना बीच में टोके, बिना ज्ञान दिए, सिर्फ सुनें। उन्हें सुधारने की कोशिश मत करें। सिर्फ सुनना ही बच्चों के लिए सबसे बड़ा प्यार होता है।
यह भी पढ़ें- Children's Day Gift Ideas 2026: बाल दिवस पर बच्चों को दें ये 7 खास गिफ्ट्स, चेहरे पर आएगी मुस्कान
4. कुछ स्पेशल बनाएं
बाल दिवस पर बच्चों के लिए अपने हाथ से कुछ स्पेशल जरूर बनाएं। यह उनकी पसंदीदा डिश हो सकती है, एक छोटा सा कार्ड, उनकी फोटो वाली एक फ्रेम या उनकी पसंद का कोई क्राफ्ट। बाजार की चीजें भूल जाती हैं, लेकिन मम्मी-पापा के हाथ की बनी चीजें बच्चे सालों तक याद रखते हैं।
5. छोटी सी ट्रीट दें
ट्रीट का मतलब महंगे रेस्टोरेंट में खाना नहीं है। बच्चे को उसकी पसंदीदा आइसक्रीम खिलाना, उसकी पसंद की चाट खिलाना, उसके साथ पार्क में चाय-पकौड़े खाना, यही ट्रीट है। इस छोटी सी ट्रीट में बच्चा खुद को सेलिब्रिटी जैसा महसूस करेगा।
-1794554257847.webp)
image credit-pinterest (sunil kumar)
बाल दिवस पर बच्चे को महंगी चीजों की नहीं, आपकी मौजूदगी की जरूरत है। एक घंटा बिना फोन के, उसका मनपसंद प्लान और कुछ छोटी बातें इस दिन को खास बना देंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
- बाल दिवस पर बच्चे को गिफ्ट न दें तो क्या वह नाराज होगा?
- नहीं, अगर आप उसके साथ समय बिताएंगे और उसे स्पेशल महसूस कराएंगे तो वह गिफ्ट से ज्यादा खुश होगा।
- कामकाजी माता-पिता बाल दिवस कैसे मनाएं?
- अगर पूरा दिन नहीं मिल रहा तो शाम के 1-2 घंटे ही बच्चे के नाम कर दें। उस समय फोन बंद रखें, उसकी पसंद का खाना बनाएं और उसके साथ खेलें।
- बड़े बच्चों के लिए बाल दिवस कैसे खास बनाएं?
- बड़े बच्चों के साथ उनकी पसंद की फिल्म देखें, उनकी पसंद की जगह घूमने जाएं या उनके दोस्तों के साथ छोटी सी पार्टी कराएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।