छठ गीत 'छठी माई के करब बरतिया' का ह‍िंदी में क्‍या है मतलब? गाने की लिरिक्स जानें यहां

छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है। इस दौरान चारों ओर छठ के गीत सुनाई देते हैं। इन्‍हीं में से एक 'छठी माई के करब बरतिया' गीत है। हम आपको इस गीत का मतलब बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-12, 08:01 IST
chhath puja famous geet meaning

दि‍वाली का त्योहार बीतते ही हर तरफ छठ महापर्व की रौनक दिखाई देने लगती है। घाट सजने लगते हैं और हवाओं में छठ के मधुर गीतों की मिठास घुलने लगती है। साल 2026 में 4 दिनों तक चलने वाला यह पावन महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। छठ पूजा का नाम आते ही मन में भक्ति और अपनों के साथ का अहसास अपने आप ही जाग जाता है। इस पावन मौके पर जब छठ के सुपरहिट गीतों की गूंज भी सुनाई देने लगती है।

ऐसा ही एक बहुत पसंदीदा भोजपुरी छठ गीत है 'छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे'। इसे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, मशहूर गायिका कल्पना पटवारी और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। यह खूबसूरत गीत असल में भोजपुरी फिल्म नागिन का है। आज यह गीत छठ पर्व की शान है। ऐसे में हम आपको इस भोजपुरी छठ का आसान हि‍ंदी में मतलब बता रहे हैं। साथ ही इसके ल‍िर‍िक्‍स भी बताएंगे।

chhath puja famous geet meaning (2)

image credit- magnific

'छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे' छठ गीत का ह‍िंदी में क्‍या मतलब है?

'आइल छठी के त्योहार, छाके लागल घर-द्वार।
माई के महिमा अपार, लोगवा बोले जय-जयकार।
छठी माई के करब बरतिया भोरहरी में चार बजे।
सैंया लेके चलीहे माई के बहंगिया भोरहरी में चार बजे।'

आपको बता दें क‍ि गाने की शुरुआत में बताया गया है कि छठ का त्योहार आते ही पूरा घर और आंगन सज गया है। सुबह यानी भोर 4 बजे उठकर व्रती महिलाएं छठी माई का व्रत पूरा करने और पूजा करने की तैयारी कर रही हैं। इस गीत में पारिवारिक प्यार की बहुत सुंदर झलक द‍िखाई गई है। पूजा के लिए पति अपने कंधों पर माई की बहंगी (सूप-दउरा) उठाकर घाट चलते हैं, तो वहीं देवर अपने सिर पर दउरा उठाकर घाट की ओर निकलते हैं।

इसके अलावा सखियां भी मिलकर छठी माई के लिए सुंदर चुनरी लाती हैं और उन्हें ओढ़ाकर उनका रूप सजाती हैं। इसके साथ ही गंगाजल से भरा कलश, कच्ची सुपारी, पान का पत्ता और शुद्ध घी के दीपक जलाकर पूजा की जाती है। गाने में पति अपनी पत्नी को घर की लक्ष्मी मानता है और भक्ति से माई की पूजा करने को कहता है। वहीं, बहू अपनी सास के साथ मिलकर सुबह 4 बजे सूर्य देव को अर्घ्य देने जाने के ल‍िए तैयारी करती है। इस गीत की सबसे खास बात यह है क‍ि इससे मालूम चलता है क‍ि छठ पूजा पर‍िवार की एकता बनाए रखने के लि‍ए है, क्‍योंक‍ि इस गीत में पर‍ि‍वार का हर एक सदस्‍य म‍िलकर पूजा की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Shitali Bayariya Song का क्या है हिंदी में मतलब? Chhath Puja के फेमस भोजपुरी गाने की लिरिक्स हिंदी में जानें यहां

क्‍या है इस छठ गीत की अच्‍छी बात?

इस गीत की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें छठ पूजा की तैयारी को एक परिवार के जरिए दिखाया गया है। पति का साथ देना, देवर का दउरा उठाना, सहेलियों का पूजा में मदद करना और सास के साथ घाट जाना, ये सभी बातें छठ के पारिवारिक माहौल को दिखा रही हैं। गाने में सुबह चार बजे पूजा और अर्घ्य की तैयारी का जिक्र भी बार-बार आता है। यही वजह है कि इसे सुनते समय लोगों को छठ घाट, पूजा का सामान और परिवार के साथ बिताए गए त्योहार के पल याद आने लगते हैं।

किसने गाया है छठी माई के करब बरतिया वाला यह गीत?

'छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे' भोजपुरी फिल्म नागिन का गाना है। इसे खेसारी लाल यादव, कल्पना पटवारी और इंदु सोनाली ने गाया है।

chhath puja famous geet meaning (3)

image credit- pexels

'छठी माई के करब बरतिया' गाने की लिरिक्स

हो ओ ओ ओ… हो ओ ओ ओ…

आइल छठी के त्योहार, छाके लागल घर-द्वार।
माई के महिमा अपार, लोगवा बोले जय-जयकार।
छठी माई के करब बरतिया भोरहरी में चार बजे।
छठी माई के करब बरतिया भोरहरी में चार बजे।

सैंया लेके चलीहे माई के बहंगिया भोरहरी में चार बजे।
सैंया लेके चलीहे माई के बहंगिया भोरहरी में चार बजे।
छठी माई के करब बरतिया भोरहरी में चार बजे।
छठी माई के करब बरतिया भोरहरी में चार बजे।

देवरू लेके चलीहे सिर पे दउरिया भोरहरी में चार बजे।
देवरू लेके चलीहे सिर पे दउरिया भोरहरी में चार बजे।

ऐ हो सखी, तनिक चुनरी लियावा, चुनरी लाके मां के ओढ़ावा।
मां के ओढ़ाके रूप सजावा, जिंगिया आपन सफल बनावा।
ऐ हो सखी, तनिक चुनरी लियावा, चुनरी लाके मां के ओढ़ावा।
मां के ओढ़ाके रूप सजावा, जिंगिया आपन सफल बनावा!

सुना ऐ हमरी सजनीया, तू घर के लक्ष्मी नियानू हो।
सुना ऐ हमरी सजनीया, तू घर के लक्ष्मी नियानू हो।

छठी मइया के बइठें चरनिया, त करी जा पुजनियानू हो।
छठी मइया के बइठें चरनिया, त करी जा पुजनियानू हो।

ऐ हो सखी, तनिक कलशा ले आव, कलशा गंगा जल से भरावा।
कांच कसैली पान चढ़ावा, आवा घी के दीप जरावा।
ऐ हो सखी, तनिक कलशा ले आव, कलशा गंगा जल से भरावा।
कांच कसैली पान चढ़ावा, आवा घी के दीप जरावा।

रचि-रचि करबू अरतिया भोरहरी में चार बजे। 
रचि-रचि करबू अरतिया भोरहरी में चार बजे।

सासू संगे जाइबे देवे अरघिया भोरहरी में चार बजे।
सासू संगे जाइबे देवे अरघिया भोरहरी में चार बजे।

यह भी पढ़ें- The Vvaan में शारदा सिन्हा के 'पहिले पहिल छठी मैया' गाने ने जीता दिल, क्‍या आप जानती हैं इसका मतलब?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Chhath Song: 'गोद यह सूनी मेरी, भर दो ना मां...' में छलका मां का दर्द, फि‍ल्म 'The Vvaan' का यह गाना सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।