प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस का लुक बिगड़ा और किसका संवरा, देखें

बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती के चर्चे होना आम बात है क्योंकि उनकी खूबसूरती का पैमाना सिर्फ लेटेस्ट ड्रेसेस, मेकअप और हेयर स्टाइल ही नहीं बल्कि इसके अलावा सर्जरी भी हो गया है। अब वह अपने फेस फीचर व बॉडी को चेंज करके कुछ नया करना चाहती हैं। अपने फेस और बॉडी की कमी को कॉस्मेटिक सर्जरी द्वारा दूर करके खूबसूरत हो रही हैं। कई सालों से कॉस्मेटिक सर्जरी का बाजार देश में बढ़ता जा रहा है और हो भी क्यूं ना इस सर्जरी के द्वारा ही वो अपने लुक को निखार सकती हैं। बॉलीवुड हसीनाएं इस सर्जरी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त भी हैं क्योंकि वक्त के साथ कुछ एक्ट्रेस के लुक में अच्छा बदलाव आया और कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस है जिनकी सर्जरी कामयाब नहीं हुई लेकिन इसके बाबजूद ये एक्ट्रेसेस अच्छे लुक की चाहत में जोखिम उठाने को तैयार रहती हैं।
सर्जरी से लुक हुआ बेहतर-
इसे भी पढ़ें: Expert Anti Ageing Tip: उम्र है 35+ तो ये जादुई होममेड सीरम इस्तेमाल करें, आपके चेहरे पर आएगा 25 वाला ग्लो
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड में जिस एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाया उनमें 90 की दशक की शिल्पा शेट्टी है जिनकी खूबसूरती के सभी लोग कायल है। शिल्पा ने अपने लुक को निखारने के लिए अपनी नाक की सर्जरी करवाई जिससे उनका लुक पहले से बेहतेर हो गया। पहले उनका लुक सिंपल था अब वो स्टाइलिस हो गई हैं।।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पहले वाले लुक को कौन नहीं जानता उनके पहले और अब के लुक में काफी बदलाव आया है। और हो भी क्यों न प्रियंका ने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई उन्होंने अपनी नाक और होंठ की सर्जरी करवा कर अपने लुक में काफी बदलाव किया अब वो पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।
अनुष्का शर्मा

खूबसुरत अनुष्का शर्मा के कई दीवाने है। अनुष्का ने भी अपने होठों की सर्जरी करवाई उस समय उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब उनकी खूबसूरती के सब कायल है।
मनीषा लांबा
खूबसूरती की मिसाल मनीषा लांबा ने अपने नाक की सर्जरी करवा कर अपने लुक में और चार चांद लगवा लिए। उनका नया लुक सभी को बहुत पसंद आया।
जान्हवी कपूर

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, हमेशा ग्लो करेगी स्किन
फिल्मो में आने से पहले श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने भी अपने लुक को चेंज करने के लिए अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद उनके लुक में अच्छा बदलाव आया।
सारा अली खान
फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा अली खान को कौन नहीं जानता। सैफ अली खान और अमृता की बेटी सारा के गुड लुक्स को पसंद करने वाले कई है लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि उन्होंने गुड लुक्स सर्जरी से पाए है।
कुछ हसीनाओं पर हुआ सर्जरी का उल्टा असर
एक्ट्रेस का सर्जरी कराना बॉलीवुड से हॉलीवुड तक कॉमन हो चुका है। लेकिन ज़रूरी नहीं है इसे कराने के बाद सभी खूबसूरत लगें। किसी किसी पर इसका उल्टा असर भी पड़ता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने और सुंदर दिखने के लिए लिप सर्जरी करवाई उनमे से आयशा टाकिया, अनुष्का शर्मा, श्री देवी, सोफिया हयात, राखी सावंत आदि पर लिप सर्जरी करवाने के बाद उनका लुक ही बिगड़ गया।
टीवी एक्ट्रेसेस भी पीछे नही सर्जरी से। इस लिस्ट में कुछ टीवी एक्ट्रेसेस भी शामिल है जोकि लिप या फिर प्लास्टिक सर्जरी से खुद को क्वीन बनाने में कामयाब हो गई हैं।
मौनी रॉय

टीवी स्टार से फिल्मोंं का सफर तय करने वाली गोल्ड स्टार फेम मौनी रॉय फुलर लिप्स के कारण काफी ट्रोल का शिकार हुई। उनका ऊपरी होंठ काफी पतला था जिससे वे खुश नहीं थीं। यही वजह है कि उन्होंने सर्जरी का फैसला लिया। लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। लोगो को उनका लुक अच्छा नहीं लगा।
आयशा टाकिया

फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से फिल्म करियर शुरू करने वाली आयशा हमेशा से ही अपनी सर्जरी को लेकर चर्चा में रही है। पहले ब्रेस्ट इम्प्लांट, आब्रो,जौ लाइन फिर लिप सर्जरी। इन सर्जरी ने उनके लुक को और बिगाड़ दिया। उनके फैन्स भी उनके लुक को देख कर मायूस हुए।
ऐसी ही कुछ और टीवी एक्ट्रेसेस है जिन्होंने सर्जरी को अपनाकर अपने लुक को बिगाड़ा हैं उनमें गौहर खान, रश्मि देसाई, सारा खान, रागिनी नंदवानी, इवा ग्रोवर और देवोलिना, सोफ़िया हयात, गौहर खान, सारा खान। राखी सावंत आदि।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।