What is the best thing to keep mosquitoes away naturally: इस मौसम में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है। इनकी वजह से फ्लू और कई तरह के बुखार की समस्या बढ़ने लगती है। इनसे बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कैमिकल का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग कैमिकल वाली क्रीम भी अपने शरीर पर लगाते हैं। अगर ये सांस के जरिए या हाथों से गलती मुंह में चले जाएं, तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार को मच्छरों के आतंक से बचाने के लिए और इनकी तादाद को बढ़ने से रोकने के लिए आप नेचुरल ट्रिक्स भी आजमा सकते हैं।
अगर आप अपने घर से मच्छरों को भगाने के लिए केमिकल वाली कॉइल और अगरबत्ती का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप सोशल मीडिया की वायरल देसी ट्रिक की मदद से भी इन मच्छरों को भगा सकते हैं। आइए जानें, घर से मच्छरों को भगाने का देसी तरीका क्या है? फ्री में मच्छरों का खात्मा कैसे करें?
यह भी देखें- मच्छरों ने घर में मचा रखा है आतंक, इन चीजों के धुएं से भागेंगे कोसों दूर
मच्छरों को भगाने के लिए पहले आपको घर के बेकार सामान को जमा करना है। सबसे पहले नीम के पत्ते तोड़कर सुखा लें। सूखने पर इनका चूरा बना लें। हाथों से मसलकर इन्हें अलग रखें। अब इन पत्तों में ही प्याज और लहसुन के छिलकों को मिला लें। साथ ही इसमें 2 तेज पत्ते तोड़कर डाल लें। एक मिट्टी के बर्तन में इन सभी चीजों को डालें। इसके बाद, इसमें लौंग और थोड़ा सा कपूर भी मिला लें। इस तरह से आपका मच्छर भगाने वाला मिश्रण तैयार है। इसे आप महीनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
मच्छर भगाने वाले मिश्रण को तैयार करने के बाद इसे मिट्टी के दीपक में डाल लें। ऊपर से इसमें कपूर की एक गोली डाल दें। अब इसे जला लें। इससे निकलने वाला धुआं मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। प्याज और लहसुन के छिलके की महक से मच्छर आपके घर से दूर भागने लगेंगे। इस तरीके से आपको इस वायरल ट्रिक की मदद से मच्छरों से राहत मिल जाएगी।
इस मिश्रण को आप रोजाना शाम को जला सकते हैं। इसका इस्तेमाल करते हुई खिड़की और दरवाजे बंद रखें। साथ ही पंखे भी बंद रखें। इससे धुआं घर से बाहर नहीं निकलेगा और मच्छरों का खात्मा हो जाएगा।
यह भी देखें- गेहूं आटा से जुड़े इन ट्रिक्स से घर और बालकनी से कोसो दूर भगा सकती हैं मच्छर-मक्खी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।