Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

गेहूं आटा से जुड़े इन ट्रिक्स से घर और बालकनी से कोसो दूर भगा सकती हैं मच्छर-मक्खी

Home Remedies To Get Rid Insects: मच्छर और मक्खी जैसे कीटों से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप गेहूं के आटे से जुड़े हैक्स को अपनाकर मक्खी और मच्छर को घर से कोसो दूर रख सकती हैं।
Updated:- 2025-02-26, 14:30 IST
image

Flour Tricks To Get Rid Mosquito And Flies: घर को साफ-सुथरा रखना रखने के लिए हम सभी बाजार से क्लीनर और इंसेक्ट रिमूवर खरीद कर लाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार साफ-सफाई के बाद भी कमरा, किचन और बालकनी में अक्सर मक्खियां और मच्छर भिनभिनाते हुए नजर आने लगते हैं, जो मेहमानों के सामने शर्मिंदा महसूस कर देते हैं। कई बार तो लाख तरीके अपनाने के बाद भी यह घर में डेरा जमा कर बैठ जाते हैं। ये न केवल घर की सुंदरता और चमक को खराब करते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी फैलाते हैं। अगर आप इस समस्या को दूर करने के सारे उपाय कर करके थक गई हैं, तो आप आटा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपक गेहूं के आटे से जुड़े उन ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन्हें घर से कोसो दूर रख सकती हैं।

मच्छर और मक्खियों को कैसे करें दूर?

home remedies for insects

अगर आपके घर में मक्खियों और मच्छरों ने जीना मुश्किल कर दिया है, तो आप गेंहू का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि गेहूं का आटा मच्छरों और मक्खियों को दूर भगाने में बहुत प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आपको गेहूं और किचन में मौजूद कुछ मसालों की जरूरत पड़ेगी।

गेहूं से जुड़े ये हैक्स दूर करेंगे मच्छर- मक्खी

get rid of flies

मक्खी और मच्छर को दूर करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी गेहूं का आटा लें। इसके बाद इसमें लौंग या काली मिर्च को कूट कर मिक्स कर घर के विभिन्न कोनों पर रख दें। जिस स्थान पर ये कीट ज्यादा आते हैं। बता दें आटे की गंध इन्हें अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं।

इसे भी पढ़ें- बल्ब या ट्यूब लाइट जलाते ही कमरे में मंडराने लगते हैं कीड़े, आजमा लें इन 3 में से कोई एक उपाय

गेहूं आटा का दूसरा हैक

मक्खियों को दूर करने के लिए आप किचन में मौजूद चीनी और गेहूं का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चीनी का पाउडर बनाकर तैयार कर लें। अब चीनी को आटा में मिक्स कर कपड़े में बांधकर उस स्थान पर रखें जहां पर मक्खी ज्यादा आ रही है।

गेहूं के आटे का तीसरा हैक

गेहूं का आटा और नींबू का इस्तेमाल कर आप मच्छरों को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आटा में नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को घर के अंदर या बालकनी में स्प्रे करें। नींबू की तेज गंध मच्छरों और मक्खियों को दूर रखती है।

गेहूं के आटे का चौथा हैक

natural mosquito repellent

अगर आपके बिस्तर या बालकनी के कोने में मच्छर और मक्खियों ने अपना घर बना लिया है और वह वहां से जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में आप आटा और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आटा में शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसके बाद इसे उस जगह पर रखें ये कीड़े ज्यादा आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Termite Remedies: पलंग और कुर्सियों में बढ़ने लगा है दीमक का आतंक, इस 1 देसी स्प्रे से मिल सकती है राहत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।