Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:45 PM IST

Glass Cleaning Tips: ₹2 में नए जैसे चमकने लगेंगे घर के सभी शीशे, इस एक चीज से करें सफाई

Mirror Cleaning Tips: घर के शीशे चाहे खिड़की के हों, ड्रेसिंग टेबल के हों या फिर बाथरूम के ही क्‍याें न हों, अगर उन पर धूल या गंदगी जम जाती है तो घर का पूरा लुक ही ब‍िगड़ जाता है। ऐसे में हम आपको 2 रुपये वाला एक खास ट्र‍िक बता रहे हैं। इसे अपनाने से पूरे घर के शीशे नए जैसे चमकने लगेंगे।
Updated:- 2026-05-31, 14:06 IST
glass cleaning tips

Best Way To Clean Mirrors: हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर साफ सुथरा नजर आए। घर की सफाई करना जरूरी भी बहुत होता है। आज कल तो लोग अपने घरों में खूब सारे शीशे भी लगवाते हैं। इससे घर की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है, लेकिन जब शीशा गंदा नजर आता है तो मानो सब कुछ गंदा लगने लगता है। ऐसे में अगर समय-समय पर शीशे की सफाई की जाए ताे ये लंबे समय तक नए जैसे रह सकते हैं।

इसके लिए लोग बाजार से क्लीनर खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही 2 रुपये की चीज से शीशे की सफाई कर सकती हैं।जीं हां, हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज बता रहे हैं जो किराना स्टोर पर मात्र 2 रुपये में मिल जाती है। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और घर के सभी शीशे भी चकाचक हो जाएंगे। आइए जानते हैं-

glass cleaning tips (2)

शैंपू से करें शीशे की सफाई

आपको बता दें कि शैंपू में ऐसे क्लीनिंग एजेंट होते हैं जो गंदगी और ऑयल को हटाने का काम करते हैं। ऐसे में ये बालों के साथ-साथ शीशे की भी सफाई कर सकता है। साथ ही ये शीशों पर जमे उंगलियों के निशान भी हटाता है।

यह भी पढ़ें- बाथरूम में शॉवर ग्लास पर जम गए हैं जिद्दी दाग, तो घर पर फ्री में बनाए ये घोल; चमक द‍िखेगी नई जैसी

क्या-क्या चाहिए?

  • 1 छोटा शैंपू सैशे
  • 1 कटोरी गुनगुना पानी
  • स्प्रे बोतल
  • माइक्रोफाइबर कपड़ा या सूती कपड़ा

यह भी पढ़ें- Washroom में लगवाएं ये स्‍टाइल‍िश Basin, घर के सिंपल बाथरूम को म‍िलेगा मॉडर्न लुक

ऐसे तैयार करें क्लीनिंग सॉल्यूशन

सबसे पहले एक कटोरी गुनगुने पानी में पूरा शैंपू सैशे डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें। अगर आपके पास स्प्रे बोतल नहीं है, तो कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

glass cleaning tips (1)

कैसे साफ करें शीशा?

सबसे पहले ड्राई कपड़े से शीशे पर जमी धूल हटा दें। इसके बाद शैंपू वाला घोल शीशे पर स्प्रे करें। अब माइक्रोफाइबर कपड़े से गोल-गोल घुमाते हुए शीशे को साफ करें। इसे साफ करने के बाद एक साफ गीले कपड़े से शीशे को पोंछ दें। इससे शीशे पर पानी के निशान भी नहीं रहेंगे और इसकी चमक बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- हर जगह बोलती हैं Toilet? बदल डालिए अपनी ये आदत, जानें ऑफिस से लेकर फ्लाइट तक के लिए सही नाम

किन-किन जगहों पर कर सकती हैं इस्तेमाल?

  • ड्रेसिंग टेबल के शीशे
  • खिड़की के ग्लास
  • बाथरूम का मिरर
  • ग्लास डोर

यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना सीढ़ी या स्टूल पर चढ़े चमकाएं किचन कैबिनेट और पंखे, इस जुगाड़ से साफ होगा घर का हर कोना

सफाई करते समय रखें ये बातें

  • बहुत ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल न करें।
  • हमेशा सॉफ्ट कपड़े का ही यूज करें।
  • गंदे कपड़े से सफाई करने पर निशान पड़ सकते हैं।
  • धूप में शीशा साफ न करें, वरना घोल जल्दी सूख जाएगा है और दाग पड़ जाएगा।

तरे अगर आप भी कम पैसे पूरे घर में लगे शीशे को साफ करना चाहती हैं तो 2 रुपये वाला ये ट्रिक आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।