Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

साल 2021 में इन कपल्स ने अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल

इस साल कई सेलेब्स कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। इस लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि टीवी स्टार्स भी शामिल हैं।
Updated:- 2021-12-23, 19:03 IST
image

2021 कई लोगों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए बुरा साबित हुआ है। बात करें बॉलीवुड सितारों की, तो इस साल कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्हें अपना सच्चा प्यार मिला है। बता दें कि इंडस्ट्री में बॉलीवुड स्टार्स की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। हालांकि, डेट करते वक्त सेलेब्स अक्सर अपनी लव लाइट को मीडिया बचाकर रखना पसंद करते हैं। वहीं असल जिंदगी में ये साल कई सेलिब्रिटीज के लिए बेहद खास रहा। लंबे समय तक डेट करने के बाद कई सितारे इस साल शादी के बंधन बंधे हैं। इस लिस्ट में राजकुमार से लेकर यामी गौतम जैसे कई स्टार्स शामिल हैं।

हालांकि, 2021 में कई ऐसे भी सेलिब्रिटिज रहे हैं, जिन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। इस लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं बल्कि टीवी के भी कई कपल शामिल हैं। किसी ने टीवी पर तो किसी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार किया। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल हैं।

राकेश बापट और शमिता शेट्टी

rakesh and shamita


राकेश बापट और शमिता शेट्टी पहली बार साथ बिग बॉस ओटीटी पर देखा गया था। शुरुआत में दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और फिर करीब आए। दोनों की स्ट्रांग बॉन्डिंग को बिग बॉस ओटीटी में काफी पसंद किया गया था। यही नहीं दोनों के नाम का #ShaRa सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। बिग बॉस ओटीटी पर शमिता और राकेश ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी खुलकर बोलने से कतराते रहे, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद दोनों कई बार हैंगआउट करते देखा गया। वहीं बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी ने अपनी फीलिंग्स के बारे में खुलकर बताया और कहा कि वह इस घर में राकेश को मिस करती हैं। उनकी ख्वाहिश को देखते हुए घर के अंदर राकेश बापट को भेजा भी गया था, लेकिन खराब सेहत की वजह से कुछ ही दिनों में बाहर आ गए थे।

 

इसे भी पढ़ें:  बर्थडे स्पेशल: दीया मिर्जा की डेब्यू फिल्म से जुड़ी ये खास बातें क्या आप जानते हैं

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

rakul preet singh

बॉलीवुड को एक और नया जोड़ा मिल चुका है। इस साल एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस 31वें जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने तस्वीर शेयर करते हुए खुलासा किया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैकी भगनानी ने लिखा 'तुम्हारे बिना दिन, दिन की तरह नहीं लगते, तुम्हारे बिना खाना मजेदार नहीं लगता। सबसे खूबसूरत इंसान जो मेरी दुनिया है, उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। वहीं इस तस्वीर को रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'इस साल का सबसे खास तोहफा, शुक्रिया मेरी जिंदगी कलरफुल बनाने के लिए और मुझे नॉन स्टॉप हंसाने के लिए थैंक्यू माय लव!'

केएल राहुल और अथिया शेट्टी

kl rahul and athiya

 

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर काफी पहले से ही खबरें आनी शुरू हो गई थी, लेकिन अपने रिश्ते को दोनों ने इस साल ऑफिशियल किया। क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीर शेयर की थी और इसके साथ लिखा हैप्पी बर्थडे और इसके साथ दिल की इमोजी बनाई। बता दें कि हाल ही में अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर केएल राहुल +नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने एक साथ मीडिया को पोज भी दिया।

मायशा अय्यर और ईशान सहगल

maisha ayyer and ishan

 

बिग बॉस 15 में साथ नजर आने वाले ईशान सहगल और मायशा अय्यर शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आयशा और ईशान जब बिग बॉस के घर में थे, तब दोनों को हमेशा साथ देखा गया। हालांकि, शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों शो के लिए एक दूसरे के साथ हैं लेकिन घर से बाहर आने के बाद साफ कर दिया कि उनका रिश्ता सच्चा है। मायशा और ईशान कई बार हैंगआउट करते दिखाई दिए। दोनों एयरपोर्ट पर कई बार एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। यही नहीं शो से निकलने के बाद ईशान और मायशा गोवा ट्रिप पर गए थे। इसके बाद मायशा ईशान की फैमिली से मिलने दिल्ली भी गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: अपने से 40 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ भी किया है रोमांस, कुछ ऐसा रहा है रजनीकांत की फिल्मों का एज गैप

 

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

tejassvi and karan


बिग बॉस 15 का स्ट्रांग कपल माने जाते हैं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा। दोनों घर के अंदर टास्क के दौरान एक दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते हैं। यही नहीं कई मौकों पर करण कुंद्रा तेजस्वी के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। वहीं तेजस्वी ने भी कई बार करण के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से घर के अंदर दोनों की बॉन्डिंग टूटती हुई दिखाई दी। दोनों एक दूसरे के अपोजिट खड़े नजर आए। हालांकि दोनों के रिश्ते में कितनी सच्चाई ये तो बिग बॉस खत्म होने के बाद पता चलेगा।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।