Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

आपके घर के लिए सेंटेड कैंडल या डिफ्यूजर, कौन-सी खुशबू है बेहतर

घर की बदबू से हैं परेशान तो सेंटेड कैंडल और डिफ्यूजर का करें इस्तेमाल, भीनी-भीनी खुशबू से महक उठेगा आपका आशियाना।   
Updated:- 2022-05-23, 14:12 IST
image

घर एक ऐसी  जगह है जहां इंसान अपनी परेशानी और दिक्कतों को भूल जाता है। खासकर जब घर भीनी-भीनी खुशबू से महक रहा हो तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है। घर की अच्छी खुशबू न केवल आपको ताजगी बल्कि आपके आस पास का वातावरण भी अच्छा करता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। मार्केट में घर को महकाने के लिए एक से बढ़कर एक विकल्प मौजूद हैं। लेकिन डिफ्यूजर और कैंडल का अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

घर महकाने के लिए कुछ महिलाओं को कैंडल ज्यादा पसंद होती है वहीं कुछ को डिफ्यूजर अच्छा लगता है। ये दोनों प्रोडक्ट एक ही तरह से काम करते हैं। ऐसे में किसी एक को सलेक्ट करने से पहले दोनों के बीच का अंतर जान लें।  

अगर आप भी सेंटेड कैंडल और डिफ्यूजर में से किसी एक चयन नहीं कर पा रही हैं तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इस लेख में हम आपको सेंटेड कैंडल और डिफ्यूजर दोनों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं घर को खुशबूदार बनाने के लिए सेंटेड कैंडल और डिफ्यूजर में क्या बेहतर है। 

अरोमा डिफ्यूजर क्या है? 

what is diffuser ()

डिफ्यूजर का इस्तेमाल रूम को महकाने के लिए किया जाता है। अधिकतर महिलाएं घर में फ्रेशनेस के लिए इसका उपयोग करती हैं। अरोमा डिफ्यूजर में एसेंशियल ऑयल को यूज किया जाता है। जिसके बाद पूरे घर में खुशबू फैल जाती है। इससे घर पर आप रिलैक्सड महसूस करेंगे। इसके अलावा यह घर से बैक्टीरिया और फंगस को भी हटाने में काफी मददगार है।

मार्केट में हीट, नेबुलाइजिंग और एवेपोरेट टाइप के डिफ्यूजर मिलते हैं। आप अपने घर के अनुसार किसी भी डिफ्यूजर का उपयोग कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ेंः घर पर इन दो तरीकों से तैयार करें खुशबूदार कैंडल

सेंटेड कैंडल

What is Diffuser

हर महिला ने लगभग सेंटेड कैंडल का इस्तेमाल किसी मौके पर जरूर किया होगा। अधिकतर महिलाएं घर के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कैंडल्स का उपयोग करती हैं। खासकर इनका उपयोग कर बाथरूम में नहाने से रिलैक्स फील होता है। कैंडल की हल्की रोशनी और खुशबू आपके मूड को फ्रेश कर देती है। यह क्लासिक जार में आती है।

मार्केट में अलग-अलग सुगंध की कैंडल आसानी से मिल जाती है। यह कैंडल लगातार 20 घंटे तक जलती है। (सेंटेड कैंडल घर पर बनाने के तरीके)

इसे जरूर पढ़ेंः घर का हर एक कोना होगा खुशबूदार बस ऐसे बनाएं एयर फ्रेशनर

 


अरोमा डिफ्यूजर और सेंटेड कैंडल में अंतर 

Diffuser vs Candle

घर को महकाने के लिए आप दोनों का ही इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसका चयन घर के अनुसार करना चाहिए। अगर आपका घर बड़ा है, तो आपके लिए डिफ्यूजर बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आप रूम की खुशबू के लिए कैंडल बहुत ही अच्छा माना जाता है। (बेस्ट डिफ्यूजर)

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

Image Credit: freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।