हर रोज लेते हैं कैब और टैक्सी, जानिए क्या है इन दोनों के बीच का फर्क

ऑफिस जाने से लेकर दोस्तों के साथ घूमने तक, कैब और टैक्सी आप रोज लेते होंगे। लेकिन, क्या इन दोनों के बीच का फर्क जानते हैं। अगर नहीं, तो आइए इस बारे में यहां डिटेल से जानते हैं। 
Updated:- 2025-04-15, 20:19 IST
difference between cab and taxi

बड़े शहरों की भागदौड़ वाली जिंदगी में कैब और टैक्सी का सफर अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस जाना हो, रेलवे स्टेशन पहुंचना हो या देर रात घर लौटना, ज्यादातर लोग आरामदायक सफर और जल्दी पहुंचने के लिए कैब और टैक्सी बुक करने में देर नहीं लगाते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी गौर किया है कि एक ही सर्विस के लिए कैब या टैक्सी इन दोनों शब्दों का अलग-अलग इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

टैक्सी और कैब, अक्सर लोग इन शब्दों का इस्तेमाल पर्यायवाची के रूप में करते हैं। हालांकि, यह आम बोलचाल में ठीक लगता है लेकिन इन दोनों के बीच एक बारीक अंतर होता है। अगर आप भी आजतक टैक्सी और कैब को एक जैसा समझते हैं तो आइए यहां जान लेते हैं दोनों के बीच में क्या अंतर होता है।

टैक्सी और कैब में क्या अंतर है?

what is taxi or cab

टैक्सी और कैब, इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल अक्सर लोग एक चीज के पर्यायवाची के रूप में करते हैं। यह दोनों, एक ही शब्द taxicab से बने हैं। जहां टैक्सी शब्द टैक्सी मीटर से बना है। टैक्सी मीटर में मीटर का मतलब होता है कि इसमें किराया दूरी पर निर्भर करता है। वहीं, कैब शब्द Cabriolet का शॉर्ट फॉर्म है, जिसका इस्तेमाल घोड़ा गाड़ी के लिए किया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों पीले रंग की होती है टैक्सी?

टैक्सी और कैब शब्द कहां से आए हैं, इसके अलावा दोनों के बीच में एक और अंतर भी है। यह वह अंतर है जिसमें कभी मोटर से चलने वाली गाड़ियों को टैक्सी कहा जाता था और घोड़े से खींचने वाली गाड़ियों को कैब कहा जाता था। हालांकि, अब इन शब्दों का इस्तेमाल किराए पर चलने वाली और ड्राइवर के साथ आने वाली गाड़ियों के लिए होने लगा है। यह वह गाड़ियां या वाहन होते हैं, जो किराया यानी पैसे लेकर लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाते हैं।

ज्यादातर अंग्रेजी बोलने वाले देशों में कैब और टैक्सी, दोनों ही शब्दों का इस्तेमाल किराए पर चलने वाली गाड़ियों के लिए होता है। वहीं, अंग्रेजी नहीं बोलने वाले देशों में आम बोलचाल में टैक्सी शब्द सुनने के लिए मिलता है।

शब्द के मतलब के अलावा भी कैब और टैक्सी में होता है अंतर

हायरिंग 

why cab or taxi are different

यूके में टैक्सी को सड़क किनारे से लिया जा सकता है। वहीं, कैब को ऑनलाइन ऐप से बुक करना पड़ता है। हालांकि, भारत में कैब और टैक्सी, दोनों को ही ऐप या वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। यूके के अलावा भी कई देशों में टैक्सी को एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट माना जाता है, जो सड़कों पर आमतौर पर चलती-फिरती नजर आ जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: आखिर ट्रक डंपर और बड़ी गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा जाता है Horn Ok Please?

रंग

ज्यादातर देशों में टैक्सी का एक रंग फिक्स किया गया है। भारत में एक समय पर टैक्सी ब्लैक और येलो कलर की चलती थी। हालांकि, अब टैक्सी और कैब में कोई अंतर नहीं रह गया है। लेकिन, अभी भी अमेरिका जैसे देशों में टैक्सी को पीले रंग का रखा जाता है। वहीं, कैब के लिए इस तरह के कोई नियम नहीं हैं।

किराया

टैक्सी में मीटर के हिसाब से किराया तय होता है। आम भाषा में समझें तो आप जितने किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, उतना ही मीटर चलता है और फिर किराया तय होता है। वहीं, कैब ज्यादातर प्राइवेट कंपनियां चलाती हैं और वह एक फिकस्ड दूरी के लिए पहले से ही तय अमाउंट लेती हैं।

टैक्सी और कैब का काम एक जैसा होता है। लेकिन, इन्हें हायर यानी बुक करने का तरीका, किराया और सेवा में थोड़ा-सा अंतर देखने को मिलता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Jagran.Com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।