Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

अपनी पसंद का गाना न बजने पर दुल्हन ने आगे बढ़ने से किया इंकार, देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में अपनी पसंद का गाना न चलने पर दुल्हन को शादी के स्थल पर प्रवेश करने से मना करते हुए देखा जा सकता है। जानें पूरी खबर और आप भी देखें वीडियो।  
Updated:- 2021-08-26, 18:48 IST
image

शादी हर एक लड़की का एक खूबसूरत सपना होता है। बचपन से ही लड़की गुड्डे गुड़ियों की शादी कराने के साथ अपनी शादी के सपने भी देखने शुरू कर देती हैं। कभी मां की चुनरी ओढ़कर मस्ती में दुल्हन की तरह तैयार होना, तो कभी शादी के गानों पर पायल पहनकर झूमना, हर लड़की कभी न कभी जरूर करती है। लेकिन कभी आपने सुना है कि कोई दुल्हन सिर्फ इस वजह से शादी के मंडप में जाने के लिए तैयार न हो रही हो कि उसका पसंदीदा गाना नहीं चलाया गया।

जी हां, हाल ही में एक ऐसा वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक खूबसूरत दुल्हन का जोड़ा पहने हुए लड़की गुस्से में नज़र आ रही है और वो बोलती है कि वो तब तक आगे नहीं बढ़ेगी जब तक उसकी पसंद का गाना नहीं चलाया जाएगा। जानें क्या है इस वायरल वीडियो में और क्या है पूरा मामला।

क्या ख़ास है वायरल वीडियो में

viral viedo bride

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन को जयमाल के लिए ले जाय जा रहा है लेकिन वो गुस्से में अपने रिश्तेदारों से बोलती है कि उसका पसंदीदा गाना ही चलना चाहिए। दुल्हन गुस्से में थोड़ी परेशान होकर बोलती है " वही लगेगा जो मैंने बोलै था, इतने पहले से मैंने बोलै था वो लगाने को " दुल्हन को नाराज़ देखकर उसके सभी रिश्तेदार उसे मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो शादी के स्थान पर आगे बढ़ने से मना कर देती है। ये वीडियो वेडिंग ब्रिज ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और बहुत जल्द ही इसे बहुत सारे लाइक्स मिलने शुरू हो गए हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Wedding Brigade (@theweddingbrigade)

कौन सा गाना है दुल्हन की पसंद

वायरल वीडियो में नाराज़ दुल्हन अपने पसंद के गाने को बजाने की मांग कर रही है। उसकी पसंद का गाना है  'पिया मोहे घर आए' और दुल्हन बोलती है कि इस गाने के चले बिना वो आगे नहीं बढ़ेगी क्योंकि उसने काफी पहले से इस गाने को लगाने की बात कही थी। जब ये गाना चलता है तब दुल्हन के होठों पर हंसी आ जाती है और वो आगे बढ़ने के लिए तैयार हो जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:कोलकाता की एक दुल्हन विदाई में खुद कार चलाकर दूल्हे को ले जा रही है ससुराल, वीडियो हुई वायरल

 

वीडियो को मिले बहुत से लाइक्स

viral video song

इस महीने की शुरुआत में शिवानी पिप्पल द्वारा साझा किए जाने के बाद से वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही वीडियो को 1.2 लाख से ज्यादा 'लाइक' और एक हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

इसे जरूर पढ़ें:अपनी शादी में गोलगप्पे का ताज पहने एक दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें

वास्तव में ये वीडियो कुछ ख़ास नज़र आ रहा है क्योंकि इसमें एक दुल्हन की मासूमियत और उसके शादी को लेकर सपने नज़र आ रहे हैं जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी के लिए इतनी एक्साइटेड है कि उसने अपने लिए एंट्री सांग भी चुन लिया है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram.com @ theweddingbrigade

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।