Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

फेमस नॉवेल्स पर बनी हैं ये बेस्ट फिल्में

अगर आपको भी कहानियां पढ़ना और उसे देखना अच्छा लगता है तो आप भी जानिए उपन्यास पर आधारित इन फिल्मों के बारे में।
Updated:- 2022-03-30, 18:30 IST
image

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जिनमें से किसी को किताबें पढ़ना अच्छा लगता है तो किसी को फिल्में देखना। लेकिन अधिकतर लोग किसी भी चीज़ को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। तो ऐसे में अगर फेमस उपन्यास की कोई मूवी आपको देखने को मिल जाए तो कितना अच्छा होगा। इसलिए आज हम आपके लिए किताबों पर बनी कुछ फिल्मों को लेकर आए हैं।

बॉलीवुड हमेशा कुछ नया करता रहता है, इसलिए कहीं ना कहीं हिंदी सिनेमा किताबों और उपन्यासों से जुड़ा हुआ है। उनका यह जुड़ाव किताबों पर बनी फिल्मों के माध्यम से देखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं, बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में जो उपन्यास और किताबों पर आधारित हैं।

हाफ गर्लफ्रेंड

hindi movie

2017 में आई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' एक नॉवेल पर आधारित है। इस फिल्म को चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित बनाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को लीड रोल में लिया था। यह एक रोमांटिक फिल्म है।

फितूर

fitoor movie

2016 में निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' रिलीज हुई थी। जो चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यास 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन' पर आधारित है। इस फिल्म में तब्बू, कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आते हैं। यह फिल्म भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

3 इडियट

hindi movies

राजकुमार हिरानी द्वारा बनी यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखी नॉवेल  'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। '3 इडियट'  फिल्म को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर. माधवन मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं। यह इंजीनियर छात्रों पर आधारित कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

इसे जरूर पढ़ें: असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

काई पो छे

kai po che

अधिकतर हम चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्में ही देखते हैं। 'काई पो छे' जैसी बेहतरीन फिल्में भी चेतन भगत द्वारा लिखी गई 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ,राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था।

हैदर

2014 में विशाल भारद्वाज की फिल्म  'हैदर' आई थी। जिसमें शाहिद कपूर एक अलग ही अवतार में दिखाई दिये थे। इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर, तब्बू और नरेंद्र झा ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म शेक्सपीयर की नॉवेल 'हैमलेट' पर आधारित थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

परिणीता

parineeta movie

2005 में प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी एक उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की 'परिणीता' पर आधारित है। यह एक बंगाली उपन्यास है। इस फिल्म में विद्या बालन, सैफ अली खान और संजय दत्त अहम भूमिका में थे।

 

इसे जरूर पढ़ें: इन फिल्मों को देखकर आप भी खुद को रख सकती हैं हमेशा motivated

देवदास

devdas movie

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1917 'देवदास' नामक एक उपन्यास लिखा था, जिस पर बॉलीवुड में तीन बार फिल्म बन चुकी हैं। 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'देवदास' फिल्म जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

इसके अलावा भी कई फिल्में नॉवेल पर आधारित हैं जैसे 'गाइड', 'टू स्टेट', 'मकबूल', 'साहब बीवी और गुलाम', 'बॉम्बे वैलवेट' आदि। लोगों ने न केवल उपन्यास को पसंद किया साथ ही इस पर बनी फिल्मों को भी खूब पसंद किया।

 

आपने इनमें से कौन सी नॉवेल और फिल्म देखी है, हमें फेसबुक पर कमेंट कर जरूर बताएं और इसे लाइक और शेयर करना ना भूले। ऐसे ही और आर्टिकल के लिए जुड़ें रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- imbd

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।