herzindagi
deepika ranveer wedding date

दीपिका बनेंगी रणवीर की दुल्हन, इस खास दिन पर दोनों लेंगे सात फेरे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की डेट डिसाइड कर ली है। नंबर की इस तारीख को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेगे। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-24, 18:28 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की डेट डिसाइड कर ली है। नंबर की इस तारीख को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं और ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों साल के आखिरी में शादी करेंगे। 

मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका और रणवीर इसी साल 18 नवंबर और 20 नंबर के बीच शादी कर सकते हैं। खबर ये भी आ रही है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। वैसे रणवीर और दीपिका कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही हाल ही में जब दीपिका पादुकोण ने कान्स के दौरान अपने हर आउटफिट की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की तो तब रणवीर उनकी हर फोटो को लाइक करते और उन सभी तस्वीरों पर कमेंट भी करते। कई जगह रणवीर ने लिखा था 'डैम हॉट'। 

deepika ranveer wedding date

दीपिका और रणवीर का सोशल मीडिया लव 

मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली में शादी की डेट्स पर बात चल रही है। साथ ही ऐसा भी कहा ज अरहा है कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है। दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर तक सभी को शादी में मौजूद रहने को कहा गया है। 

Read more: जब दीपिका पादुकोण बनेंगी दुल्हन तो दिखेंगी ऐसी 

बॉलिवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर आए दिन खबरों का बाजार गर्म रहता है। हालांकि आज तक दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी खुलकर बोलने से बचते आए हैं लेकिन दोनों के बीच का प्यार और केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर साफ दिखाई देती है। 

deepika ranveer wedding date

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की फोटो पर ‘MINE’ का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है।

Read more: दीपिका पादुकोण की आंखों के मेकअप में क्या जादू है कि आप उन्हें देखते ही रहते हैं?

deepika ranveer wedding date

दीपिका और रणवीर लव स्टोरी 

एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है। जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है।  रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है। 

यह विडियो भी देखें

फिलहाल दीपिका और रणवीर के फैंस को उन्हें दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।