बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं अपने पति से उम्र में बहुत छोटी

बॉलीवुड में प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती हैं। जहां प्यार और शादी के लिए कोई नियम-धर्म नहीं होता है। फिल्मी जगत में दो शादियां करना भी बहुत आम बात हो गई है। यहां ऐसे कई सेलिब्रिटी देखने को मिल जाएंगे, जिन्होंने कई शादियां की हैं। यहां तक कि अपने से बहुत कम उम्र की अभिनेत्रियों से भी शादी की है।
आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने प्यार की खातिर बेझिझक अपने से कम उम्र के सेलिब्रिटी से शादी कर ली। तो चलिए जानते हैं, इसमें कौन-कौन शामिल है।
करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर ने बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान से साल 2012 में शादी कर ली थी। सैफ अली खान का जन्म 1970 और करीना कपूर का जन्म 1980 में हुआ था। जिस हिसाब से सैफ अली खान करीना कपूर से 10 साल बड़े हैं। यहां तक कि सैफ ने जब अमृता सिंह से शादी की थी तो करीना महज 11 साल की थीं।
मान्यता दत्त और संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। संजय दत्त ने तीन शादियां की अभी उनकी पत्नी मान्यता दत्त हैं। संजय दत्त ने मान्यता से 2008 में शादी की थी। मान्यता संजय दत्त से 19 साल छोटी है, यहां तक की संजय दत्त की पहली शादी में वह सिर्फ 9 साल की थीं।
जेनेलिया और रितेश

जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही उन्होंने साउथ फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। लेकिन प्यार की बात करें तो उन्होंने पहली नजर में रितेश देशमुख को अपना दिल दे दिया था। रितेश जेनेलिया से 9 साल बड़े हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी।
इसे जरूर पढ़ें: मराठी अंदाज में हुई इन सेलिब्रिटीज की शादी की तस्वीरें देखें
कबीर बेदी और परवीन दुसांज

बॉलीवुड में विलेन के किरदार में कबीर बेदी को कौन नहीं जानता है। वो इस उम्र में भी काफी फिट दिखाई देते हैं। कबीर बेदी ने साल 2016 में परवीन दुसांज से शादी की थी। परवीन दुसांज उनकी चौथी पत्नी हैं। कबीर बेदी ने जब पहली शादी की थी तो उस दौरान परवीन सिर्फ 6 साल की थीं। परवीन दुसांज कबीर बेदी से 29 साल छोटी हैं।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र

'शोले’ फिल्म में बनी ये जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। 1980 में दोनों ने शादी कर ली थीं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच 13 साल का फर्क है। यहां तक कि धर्मेंद्र की पहली शादी में ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी लगभग 6 साल की थीं। इतनी एज गैप होने के बाद भी आज भी दोनों में प्यार बरकरार है।
इसे जरूर पढ़ें: टेलीविजन जगत के इन सबसे फेमस Love Triangles ने तोड़ा सबका दिल
लीना चंदावरकर और किशोर कुमार

मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार ने चार शादियां की थी, जिनमें लीना चंदावरकर उनकी चौथी पत्नी थीं। किशोर कुमार से लीना 21 साल छोटी थीं। किशोर कुमार ने जब पहली शादी की थी, उस दौरान लीना चंदावरकर सिर्फ 1 साल की थी।
आपको यह लेख कैसा लगा हमें फेसबुक पर कमेंट कर जरूर बताएं और ऐसे ही और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।