शिल्पा शेट्टी से लेकर लारा दत्ता तक यह एक्ट्रेसेस सी-सेक्शन के जरिए बनी मां

ऐसी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हैं, जिन्होंने सी-सेक्शन के जरिए बच्चों को जन्म दिया और मां बनने की खुशी पाई।
Updated:- 2021-08-14, 10:00 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए उनकी पिक्चर परफेक्ट बॉडी होना बेहद आवश्यक होता है। शरीर पर किसी भी तरह के निशान या स्कार्स का उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। यही कारण है कि बॉलीवुड सेलेब्स अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खुद को मेंटेन रखने में खर्च करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ सेलेब्स तो अपने दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाते हैं। लेकिन कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो जब मां बनीं, तो उनकी डिलीवरी नॉर्मल नहीं, बल्कि सिजेरियन हुई। हालांकि, उन्होंने किसी भी तरह के निशान या करियर की चिंता किए बिना मातृत्व का पूरी तरह आनंद लिया।

यूं तो कोई भी महिला, चाहे वह सेलिब्रिटी ही क्यों हो, हमेशा यही चाहती है कि उसकी नॉर्मल डिलीवरी हो। इसलिए, जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो वह खुद का अधिक ध्यान रखने लग जाती है, ताकि प्रसव के दौरान उसे किसी तरह की दिक्कत ना हो। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कई कदम आगे होती हैं। वह अपने खानपान से लेकर फिजिकल एक्टिविटी आदि पर पैनी नजर रखती हैं ताकि वह और होने वाला बेबी हेल्दी हो। लेकिन फिर भी तमाम प्रयासों के बाद उनकी डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए ही हुई। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो सी-सेक्शन के बाद ही मां बनने की खुशी हासिल कर पाईं-

शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा

shilpa kendra

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा का। 21 मई 2012 को शिल्पा और राज का पहला बच्चा वियान इस दुनिया में आया। शिल्पा वियान से पहले मिसकैरिज का दर्द झेल चुकी थीं और उसके बाद वियान का जन्म सी-सेक्शन के जरिए हुआ। हालांकि, वियान के जन्म के बाद कुछ ही समय में शिल्पा ने खुद को दोबारा मेंटेन कर लिया। वह अब अपने बड़े फिगर को बड़े ही गर्व से फ्लॉन्ट करती हैं। वह हमेशा से ही अपने फिगर को लेकर काफी कॉन्शियस रही हैं और अपनी हेल्थ के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करती हैं।

लारा दत्ता

lara datta c section child

पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी लारा दत्ता ने भी साल 2012 में मुंबई के लीलावती अस्पताल में सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। दरअसल, गर्भ में उनकी बेटी सायरा की पोजिशन कुछ ऐसी हो गई थी, कि एक सामान्य प्रसव संभव नहीं था और इसलिए फिर उन्होंने सिजेरियन का रास्ता चुना। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद लारा बहुत ही कम समय में शेप में आ गई। पोस्ट डिलीवरी वेट को लॉस को करने के लिए उन्होंने मुख्यतः योग का सहारा लिया।  

करीना कपूर खान

kareena

करीना कपूर दो बेटों की मां हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे जहांगीर को 21 फरवरी को जन्म दिया। इससे पहले उन्होनें 20 दिसंबर 2016 को तैमूर को जन्म दिया था। यूं तो  पूरी प्रेग्नेंसी में करीना ने अपना पूरा ख्याल रखा था। लेकिन उनके दोनों ही बच्चों की डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए हुई।

इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप ब्रैंड लॉन्च से लेकर प्रोड्यूसर तक, बॉलीवुड की ये हसीनाएं हैं कमाल की Entrepreneurs!

काजोल देवगन

kajol family pic

साल 2001 में काजोल पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन दुर्भाग्य से उनका मिसकैरिज हो गया। इसके बाद साल 2003 में अजय और काजोल के घर में नन्हीं बच्ची की किलकारियां गूंजी और उनकी बेटी न्यासा देवगन का जन्म हुआ। न्यासा के जन्म के करीबन सात साल बाद, 13 सितंबर, 2010 को, काजोल ने अपने दूसरे बच्चे युग देवगन को जन्म दिया। युग का जन्म सी-सेक्शन के जरिए हुआ था।

 

अमृता राव

Amrita rao

अमृता राव 15 मई, 2016 को आर जे अनमोल के साथ विवाह के बंधन में बंधी थीं। शादी के करीब चार साल बाद अमृता ने साल 2020 में एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने वीर रखा। अमृता राव की डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए हुई थी। उनकी डिलीवरी पहले से ही प्लॉन थी। जिसके बारे में खुद अमृता ने एक इंटरव्यू में बताया था। इतना ही नहीं, अमृता ने बेटे के जन्म के बाद बेबी ब्लूज़ के बारे में भी बात की थी।

इसे ज़रूर पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े यह इंटरस्टिंग फैक्ट्स बना देंगे आपको उनका दीवाना

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- (@Instagram) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।