Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

कार्तिक आर्यन ने किराये पर लिया शाहिद कपूर का बंगला, ये सेलेब्स भी रहते हैं रेंट पर

बॉलीवुड में कई सारे ऐसे सेलेब्स है जिनके पास काफ़ी पैसे होने के बावजूद भी वह रेंट के घरों में रहते हैं। वही हाल में यह खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन ने किराये पर शाहिद कपूर का बंगला लिया है।
Updated:- 2023-01-23, 18:08 IST
image

दुनिया की चमक-धमक की बीच में रहने वाले स्टार हमें उनकी लाइफ काफी अच्छी लगती है। बता दें कि कई सेलेब्स सालों से फिल्मों में काम करने के बाद भी वह किराये के घरों में रहते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े सेलेब्स का नाम आता है। हाल ही में खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन ने किराये पर शाहिद कपूर का बंगला लिया है। वहीं इस बंगले के लिए वह प्रति माह लाखों रुपये चुकाने वाले है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस सूची में और किनका नाम शामिल है।

जैकलीन फर्नांडिस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

 

जैकलीन फर्नांडिस ने भी कुछ वक्त पहले ही किराए के घर में शिफ्ट किया है। लाइमलाइट में रहने वाली अभिनेत्री अक्सर किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अदाकारा ने प्रियंका चोपड़ा के घर को रेंट पर लिया है। इस घर के लिए वह प्रति माह 6.78 लाख रुपये बतौर किराया चुकाती हैं। उनका यह किराये का घर काफी खूबसूरत है।

इसे भी पढ़ें: जैकलीन समेत इन एक्ट्रेस का जुड़ चुका है ठग और गैंगस्टर के साथ नाम

कृति सेनन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

 

कृति सेनन आज किसी पहचान की मोहताज नही है। अक्सर अपनी सुपरहिट फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कृति सेनन किराए का घर में रहती है। अमिताभ बच्चन के मुंबई के अंधेरी स्थित डुप्लेक्स अपार्टमेंट को किराए पर ले रखा है। उनका यह घर काफी खूबसूरत है। इस घर का वह प्रतिमाह 10 लाख रुपये चुकाती है।

इसे भी पढ़ें: कृति सेनन ने इन फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट

कार्तिक आर्यन

 

कार्तिक आर्यन की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने हाल ही में शाहिद कपूर का बंगला रेंट पर लिया है। कार्तिक आर्यन आज के समय के सुपरहिट एक्टर है। उनकी फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते है। कार्तिक आर्यन प्रति माह 7.5 लाख रुपये अपने नए घर के लिए चुकाते है। मुंबई के जुहू स्थित में उनका नया आसियान है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।